नायडू बोले- अमेरिका-चीन के साथ भारत की प्रतिस्पर्धा अब शुरू हुई है, विकास के लिए अच्छी नीति महत्वपूर्ण

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 31 मई 2025। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने शुक्रवार को कहा कि भारत दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है, लेकिन शीर्ष दो अर्थव्यवस्था वाले देश अमेरिका और चीन के साथ वास्तविक प्रतिस्पर्धा अब शुरू हुई है। भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) के वार्षिक शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए नायडू ने कहा कि भारत को अपनी वैश्विक उत्पाद विनिर्माण क्षमताओं को मजबूत करना चाहिए और मध्यम आय के जाल में फंसने से बचना चाहिए। उन्होंने कहा, हम चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था हैं। अगले दो साल में, हम तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएंगे। तीसरे स्थान तक हमारे पास प्रतिस्पर्धा नहीं है। वास्तविक प्रतिस्पर्धा अमेरिका और चीन से है जो अब शुरू हुई है।

चीन की अर्थव्यवस्था भारत की तुलना में साढ़े चार गुना
नायडू ने कहा, चीन की अर्थव्यवस्था भारत की तुलना में साढ़े चार गुना है और अमेरिका की अर्थव्यवस्था भारत की तुलना में सात गुना है। हमें तैयार रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि विकास की बड़ी छलांग लगाने के लिए अच्छी सार्वजनिक नीति महत्वपूर्ण है।

Leave a Reply

Next Post

'पाकिस्तान से बदले में हमें दुश्मनी ही मिली', वैश्विक सुरक्षा सम्मेलन में बोले सीडीएस अनिल चौहान

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 31 मई 2025। भारत के चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान ने कहा है कि भारत ने कई बार पाकिस्तान के सामने दोस्ती का हाथ बढ़ाया है, लेकिन हमेशा हमें पाकिस्तान से बदले में दुश्मनी ही मिली है। उन्होंने कहा कि हालात […]

You May Like

इंदौर में महिला की हत्या की आशंका, 25 दिन पहले हुआ था लव मैरेज....|....भोपाल के करोंद में रविवार को मटकी फोड़ का महासंग्राम....|....सीएम बोले-सुप्रीम कोर्ट में मजबूती से रखेंगे पक्ष, बेहतर समाधान निकालेंगे....|....बाईपास की मांग को लेकर पदयात्रा का ऐलान पड़ा भारी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ दुबे को नोटिस....|....मृत भालू के नाखून काटकर ले गए थे आरोपी, वन विभाग ने दो को दबोचा....|....195वीं बटालियन सीआरपीएफ ने मनाया 20वां स्थापना दिवस....|....अब थाना बनेगा ‘एसपी ऑफिस’....|....वेतन एरियर जारी करने के बदले 10 हजार की रिश्वत....|....हथियारों का रास्ता छोड़ा, अब घर लौटे 50 पूर्व माओवादी....|....तुकाराम की राह पर चला बेंगलूरु खाद्य सुरक्षा विभाग