केजरीवाल की गिरफ्तारी पर AAP का ऐलान, BJP के खिलाफ खोलेंगे मोर्चा, शुरू होगा देशव्यापी विरोध-प्रदर्शन

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 22 मार्च 2024। आम आदमी पार्टी (आप) की दिल्ली इकाई के संयोजक गोपाल राय ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करने के बाद भाजपा के खिलाफ देशव्यापी विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया। राय ने कहा कि केजरीवाल की गिरफ्तारी ‘लोकतंत्र की हत्या’ और ‘तानाशाही की घोषणा’ है। अधिकारियों ने बताया कि ईडी ने बृहस्पतिवार रात केजरीवाल को आबकारी नीति से जुड़े धनशोधन मामले में गिरफ्तार किया और अपने मुख्यालय ले गई। 

दिल्ली सरकार में मंत्री गोपाल राय ने कहा, ‘‘ मैं देशवासियों से अपील करता हूं कि वे इस तानाशाही के खिलाफ देशभर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यालयों के बाहर विरोध प्रदर्शन करें। हम कल सुबह 10 बजे आम आदमी पार्टी के कार्यालय पर एकत्र होंगे और फिर भाजपा मुख्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन करेंगे। राय ने कहा, ‘‘यदि केजरीवाल को गिरफ्तार किया जा सकता है तो किसी को भी गिरफ्तार किया जा सकता है और उनकी आवाज को दबाया जा सकता है। आज से लड़ाई शुरू हो गई है। अरविंद केजरीवाल एक व्यक्ति नहीं बल्कि एक विचारधारा हैं। 

Leave a Reply

Next Post

पीएम मोदी के स्वागत में सड़कों पर उमड़े भूटान के लोग, बोले- हम खुशनसीब, भारत हमारा दोस्त

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव थिंफू 22 मार्च 2024। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय दौरे पर भूटान में हैं। प्रधानमंत्री आज सुबह ही नई दिल्ली से भूटान की राजधानी थिंफू के लिए रवाना हुए और कुछ घंटे बाद भूटान पहुंच गए। पीएम मोदी के भूटान दौरे को लेकर भूटान के […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल