बड़ा फैसला: राज्य के 14 नगर निगम क्षेत्रों में घर पहुंच स्वास्थ्य सुविधा के लिए 55 करोड

indiareporterlive
शेयर करे

मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना के प्रथम चरण में होगा 60 मोबाइल मेडिकल यूनिट संचालन

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर 26 सितंबर 2020। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशानुसार छत्तीसगढ़ राज्य के 14 नगर निगमों के स्लम इलाकों में लोगों को घर पहुंच स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के माध्यम से शुरू की जाने वाली स्वास्थ्य सेवा के लिए 55 करोड़ रूपए उपलब्ध कराए जाने की अनुसंशा इस योजना के क्रियान्वयन के लिए गठित समिति ने की है। इसका उद्देश्य शहरी स्लम इलाके के लोगों को नियमित रूप से मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से बेहतर चिकित्सा सुविधा एवं निःशुल्क दवाएं उपलब्ध कराना है। 

मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना के क्रियान्वयन के संबंध मे मुख्य सचिव आर.पी. मंडल की अध्यक्षता में गठित समिति की आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक आयोजित हुई। बैठक में इस योजना के क्रियान्वयन के लिए 55 करोड़ रुपये प्रदान करने की अनुशंसा की गई। मुख्य सचिव ने इस योजना को शीघ्र शुरू करने के निर्देश नगरीय प्रशासन विभाग को दिए। प्रारंभिक चरण में यह योजना प्रदेश के सभी 14 नगर पालिक निगमों के स्लम क्षेत्रों में 60 मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से शुरू की जाएगी, जिसके जरिए  नगरीय क्षेत्रों के विभिन्न मोहल्लों एवं पारों विशेषकर स्लम इलाकों में लोगों के स्वास्थ्य की जांच एवं उपचार के साथ ही निःशुल्क दवाओं का वितरण किया जाएगा। 

यहां यह उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना को लागू करने संबंध में बीते 5 मई को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में इसकी कार्ययोजना की समीक्षा की गई थी। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने इस योजना को नगरीय क्षेत्रों में शीघ्र शुरू कराए जाने के साथ ही इसके लिए आवश्यक राशि उपलब्ध कराने के निर्देश दिए थे। 

बैठक में जानकारी दी गई कि मुख्यमंत्री शहरी स्लम योजना का क्रियान्वयन निगम क्षेत्रों में जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में गठित अरबन पब्लिक सर्विस सोसायटी के माध्यम से किया जाना है। समस्त निगमों हेतु अरबन पब्लिक सर्विस सोसायटियों द्वारा एमएमयू संचालन हेतु आरएफपी प्रक्रियाधीन है। मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से स्लम इलाकों में एमबीबीएस डाक्टर द्वारा निःशुल्क चिकित्सकिय परामर्श के साथ ही निःशुल्क पैथोलाजी जांच, मुफ्त दवाई, विशेष इलाज हेतु शासकीय अस्पताल में रेफरल आधारित फ्री एम्बुलेंस, फ्री रेडियोलाजी आदि सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव वित्त विभाग अमिताभ जैन, श्रम विभाग के सचिव सोनमणि बोरा, नगरीय प्रशासन के सचिव श्रीमती अलरमेलमंगई डी. उपस्थित थीं।

Leave a Reply

Next Post

होम आइसोलेशन मरीजो को एप्प के माध्यम से भी मिलेगी कोरोना की दवाई

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर 26 सितम्बर 2020। कलेक्टर डॉ एस. भारतीदासन के निर्देश पर रायपुर जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजो को स्वास्थ्य सुरक्षा से संबंधित आवश्यक सलाह प्रदान करने के लिए होम आइसोलेशन सेंटर स्थापित किया गया है।कोरोना वायरस के प्रसार की रोकथाम हेतु होम आइसोलेशन प्रभारी अपर […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां