पाकिस्तानी नौका का पीछा करके पकड़ी 1800 करोड़ का ड्रग, तटरक्षक बल और गुजरात एटीएस को मिली कामयाबी

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

अहमदाबाद 15 अप्रैल 2025। नशे के खिलाफ अभियान में भारतीय सुरक्षा एजेंसियों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। भारतीय तटरक्षक बल और गुजरात एटीएस ने संयुक्त अभियान में अरब सागर में एक पाकिस्तानी नौका का पीछा करते हुए 300 किलोग्राम ड्रग पकड़ी है, जिसकी कीमत 1800 करोड़ रुपये है। अंधेरे का फायदा उठाकर नाव पर सवार पाकिस्तानी ड्रग तस्कर फरार होने में कामयाब हो गए। अधिकारियों ने सोमवार को एक बयान जारी कर अरब सागर में बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित मेथमफेटामाइन पकड़े जाने की जानकारी दी। गुजरात एटीएस के डीआईजी के मुताबिक, एटीएस इंस्पेक्टर जेएम पटेल को सूचना मिली थी कि एक पाकिस्तानी सप्लायर फिदा पोरबंदर में अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा (आईएमबीएल) से करीब 400 किलोग्राम ड्रग की तस्करी करने की कोशिश कर रहा है, जिसे तमिलनाडु पहुंचाया जाना था। इसके बाद भारतीय तटरक्षक बल के साथ मिलकर एक संयुक्त टीम गठित गई। गुजरात एटीएस से प्राप्त इनपुट के आधार पर तटरक्षक बल और एटीएस ने 12 और 13 अप्रैल की दरमियानी रात अरब सागर में आईएमबीएल के पास अभियान चलाया।

तटरक्षक जहाज को आईएमबीएल के पास समुद्र में उस क्षेत्र में भेजा गया, जहां एक संदिग्ध नाव की मौजूदगी का पता चला था। जहाज को करीब आता देख पाकिस्तानी नौका पर सवार ड्रग तस्करों ने प्रतिबंधित सामग्री समुद्र में फेंक दी और आईएमबीएल पार कर भाग गए। तटरक्षक जहाज ने संदिग्ध नाव का पीछा करते हुए फेंकी गई खेप को बरामद कर लिया। जब्त की गई प्रतिबंधित सामग्री मेथमफेटामाइन होने का संदेह है। इसे आगे की जांच के लिए एटीएस को सौंप दिया गया है।

नशे के खिलाफ मोदी सरकार की सफलता: अमित शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात में पकड़ी गई 1800 करोड़ की ड्रग की जानकारी। तटरक्षक बल और गुजरात एटीएस की तारीफ करते हुए शाह ने लिखा, मोदी सरकार नशीली दवाओं के नेटवर्क को बेरहमी से खत्म कर रही है। समुद्र में यह अभियान मादक पदार्थों की बुराई को जड़ से समाप्त करने के लिए मोदी सरकार के समग्र दृष्टिकोण की सफलता का एक शानदार उदाहरण है।

Leave a Reply

Next Post

अमेरिका में पहली बार ‘हिंदूफोबिया’ पर कसा शिकंजा, घृणा अपराधों की सूची में किया गया शामिल

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव वांशिगटन 15 अप्रैल 2025। अमेरिका के जॉर्जिया राज्य की सीनेट में ‘हिंदूफोबिया’ को घृणा अपराधों की सूची में शामिल करने संबंधी विधेयक पेश किए जाने का एक नागरिक अधिकार संगठन ने स्वागत किया है। अमेरिका में यह पहली बार है जब किसी राज्य की सीनेट […]

You May Like

'सीएम योगी की मां, हमारी भी मां'- मौलाना के विवादित बयान पर भड़के स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद, हरदोई में दी बड़ी चेतावनी....|....6 शादियां भी कम पड़ीं, अब 7वीं की तैयारी; थाने पहुंचा बेटा बोला- 'सर, मेरे पापा को रोकिए!'....|....कटनी में भीषण सड़क हादसा: कार-बाइक की टक्कर में चार लोगों की दर्दनाक मौत, परिजनों का रो रोकर बुरा हाल....|....आबकारी नीति मामला: सीबीआई के बाद अब ईडी भी पहुंची दिल्ली हाईकोर्ट, 19 मार्च को होगी सुनवाई....|.... 'परिवर्तन यात्रा' से भाजपा का बड़ा चुनावी संदेश, भ्रष्टाचार और घुसपैठ पर ममता सरकार को घेरा....|....पश्चिम एशिया संकट गहराया, कतर से 1,000 से अधिक भारतीय नागरिकों को सुरक्षित निकाला गया....|....'अगर तेल रोका तो 20 गुना ज्यादा ताकत से करेंगे हमला', ट्रंप ने ईरान को दी नई धमकी; चीन से कही ये बात....|....सोशल मीडिया पर ईरानी हमलों का मना रहे थे जश्न, बहरीन में पांच पाकिस्तानी और एक बांग्लादेशी गिरफ्तार....|....ओडिशा में 12 साल बाद राज्यसभा चुनाव: चार सीटों पर पांच उम्मीदवार मुकाबले में, किसी ने भी वापस नहीं लिया नाम....|....पश्चिम एशिया संकट: भारत में LPG आपूर्ति पर असर, चेन्नई-मुंबई-बंगलूरू के होटलों का काम पड़ा ठप; एक्शन में सरकार