एसईसीएल ने सीएसआर मद से गर्ल्स साइंस कॉलेज बिलासपुर को दी 2 नई बसें

Indiareporter Live
शेयर करे

आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू ने हरी झंडी दिखा बसों को किया रवाना

इंडिया रिपोर्टर लाइव

बिलासपुर 07 दिसंबर 2025। एसईसीएल ने अपनी कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) गतिविधियों के अंतर्गत शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय, बिलासपुर को 02 नई बसें प्रदान कीं हैं। इन बसों का शुभारंभ आज माननीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू जी के करकमलों द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। उद्घाटन समारोह से उपस्थित होकर माननीय मंत्री महोदय ने एसईसीएल की इस पहल की साराहना करते हुए कहा कि नर्सिंग जैसे सेवा–आधारित क्षेत्र में शिक्षा प्राप्त कर रहे छात्राओं को हर संभव सुविधा देना हमारी प्राथमिकता है। एसईसीएल द्वारा प्रदाय की गईं ये नई बसें न केवल विद्यार्थियों के आवागमन को सुगम बनाएंगी, बल्कि उनकी शिक्षा में निरंतरता और गुणवत्ता सुनिश्चित करेंगी।

इन बसों के मिलने से छात्राओं को सुरक्षित एवं सुगम परिवहन सुविधा उपलब्ध होगी, जिससे उनकी शिक्षा में निरंतरता और सुविधा सुनिश्चित हो सकेगी। इस अवसर पर नर्सिंग छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से अतिथियों का स्वागत किया।एसईसीएल द्वारा सीएसआर के माध्यम से स्वास्थ्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर योगदान दिया जा रहा है। नर्सिंग महाविद्यालय को बसों की उपलब्धता इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। कार्यक्रम में सीएम वर्मा , महाप्रबंधक (सीएसआर), एसईसीएल मुख्यालय, स्थानीय जनप्रतिनिधि, एसईसीएल सीएसआर विभाग के अधिकारी, शिक्षक एवं छात्र-छात्राएँ एवं आमजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Next Post

माल्या-मोदी जैसे भगोड़ों को भारत लाने की तैयारी तेज, ब्रिटिश टीम ने किया दौरा

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव लंदन 07 सितंबर 2025। ब्रिटेन की क्राउन प्रॉसिक्यूशन सर्विस (CPS) के एक प्रतिनिधिमंडल ने हाल ही में नई दिल्ली स्थित तिहाड़ जेल का निरीक्षण किया। यह दौरा भारत द्वारा भगोड़े अपराधियों के प्रत्यर्पण के प्रयासों को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम माना […]
This image has an empty alt attribute; its file name is 100-7.jpg

You May Like

जांजगीर-चांपा में घर में फंदे पर लटकी मिली महिला....|....2 लाख रुपए की लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....|....अस्पताल परिसर में जुआ खेलते 12 जुआरी पकड़े, कार-बाइक समेत लाखों का माल जब्त....|....एक करोड़ के बीमा क्लेम में हेराफेरी....|....छत्तीसगढ़ में अगले सप्ताह तक मानसून रहेगा सक्रिय....|....भारी बरिश के चलते रेल परिचालन प्रभावित....|....सिक्किम की निर्माणाधीन टनल पर लैंडस्लाइड, 10 मजदूरों की मौत....|....पेपर लीक मुद्दे पर राहुल गांधी स्पीकर से मिले....|....लोहिया कॉर्प 23 से निवेशकों के लिए खोलेगी 3,547 करोड़ रुपए का पब्लिक इश्यू....|....23 जुलाई से खुलेगा इंडो एमआईएम का ₹3812 करोड़ का आईपीओ