राज्यपाल ने जय स्तंभ चौक पर शहीद वीर नारायण सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर 10 दिसंबर 2020। राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने राजधानी के जय स्तंभ चौक पर शहीद वीर नारायण सिंह के शहादत दिवस पर वीर नारायण सिंह को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने शहीद वीर नारायण सिंह के परिवार की मदद के लिए दो लाख रूपए आर्थिक मदद देने की भी घोषणा की। राज्यपाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ के महानायक शहीद वीर नारायण सिंह की पुण्यतिथि के अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए एकत्रित हुए हैं। उन्होंने ब्रिटिश सरकार के खिलाफ आम जनता को जागृत किया और संगठित किया। उनके मन में गरीबों के प्रति संवेदना थी। उन्होंने देश और समाज के लिए लड़ते हुए अपने प्राणों की आहूति दे दी। वे चाहते थे कि आम जनता के मध्य खुशहाली रहे। आज उनके शहादत दिवस के अवसर पर उन्हें नमन करते हैं और उनके बताए हुए रास्ते पर चलने का संकल्प लेते हैं।

इस अवसर पर गृह निर्माण मण्डल के अध्यक्ष एवं विधायक कुलदीप जुनेजा, महापौर एजाज ढेबर, पूर्व मंत्री केदार कश्यप, पूर्व मंत्री सुश्री लता उसेण्डी, पार्षद अनवर हुसैन, विकास मरकाम एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Next Post

राज्यपाल अनुसुईया उइके नवीन संसद भवन के वर्चुअल शिलान्यास समारोह में हुई शामिल

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर 10 दिसंबर 2020।राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके नवीन संसद भवन, नई दिल्ली के वर्चुअल शिलान्यास समारोह में राजभवन से वर्चुअल रूप से शामिल हुई।

You May Like

वैध परिवहन के दस्तावेज नहीं दे सकी फर्म....|....शिवपुरी का हाईटेक पोस्ट ऑफिस बना देश का मॉडल....|....पत्नी का शव गोद में लेकर रोता रहा पति....|....जहरीली शराब से मौतों पर कांग्रेस का हमला....|....रक्षाबंधन के बाद ससुराल लौटी नवविवाहिता की संदिग्ध मौत....|....कोरबा में चोरों का दुस्साहस: पहले 5 बिजली खंभे तोड़े....|....चौबीस घंटे बाद एनटीपीसी कोरबा के तीन यूनिट फिर चालू....|....भारतीय महिला टीम ने लगाई जीत की हैट्रिक....|....जालंधर में पकड़ा गया एफबीआई का मोस्ट वांटेड ठग....|....ईरानी तेल टैंकर पर अमेरिकी हमला: धू-धू कर जलता रहा जहाज