‘श्रीलंका से ज्यादा खराब हो सकते हैं भारत के हाल’ ममता बनर्जी के सुर में सुर मिला रहे संजय राउत

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 05 अप्रैल 2022। श्रीलंका के आर्थिक संकट को लेकर भारत में भी सियासी बयानबाजी जारी है। अब शिवसेना नेता संजय राउत ने चेताया है कि भारत के हाल भी पड़ोसी से ज्यादा बुरे हो सकते हैं हाल ही में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा था कि भारत के भी आर्थिक हालात खराब हो रहे हैं। श्रीलंका में नागरिक सरकार के खिलाफ प्रदर्शन के लिए सड़कों पर उतर आए हैं। हाल ही में सरकार ने स्वास्थ्य आपातकाल की भी घोषणा कर दी है।

बातचीत में राउत ने तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो बनर्जी के सुर में सुर मिलाए। कहा, ‘श्रीलंका के हालात काफी चिंतानजक हैं। भारत भी उसी राह पर है। हमें इसे संभालना होगा नहीं तो हमारी स्थिति श्रीलंका से भी ज्यादा खराब हो जाएगी। ममता बनर्जी ने भी प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सर्वदलीय बैठक बुलाने का आह्वान किया है। बनर्जी ने सोमवार को कहा था, ‘भारत के आर्थिक हलात काफी खराब हैं। श्रीलंका में लोग विरोध में सड़कों पर उतर आए हैं। आर्थिक हालात खराब हैं। भारत की आर्थिक स्थिति बदतर है।’ उन्होंने कहा था, ‘मेरा मानना है कि केंद्र को सर्वदलीय बैठक बुलानी चाहिए और केंद्रीय एजेंसियों के इस्तेमाल और जबरन लोकतंत्र को नियंत्रित करने के बजाय समाधान खोजना चाहिए कि इस संकट से कैसे पार होंगे।

श्रीलंका में पुलिस हुई सख्त
श्रीलंका में पुलिस ने हिंसक प्रदर्शन करने वालों को चेतावनी दी है। खबर है कि पुलिस विरोध प्रदर्शन के दौरान हिंसा कर रहे लोगों के खिलाफ वीडियो फुटेज के जरिए सबूत जुटा रही है। श्रीलंका के हालात इतने खराब है कि नागरिकों को महज 13 घंटे ही बिजली मिल रही है। साथ ही देश में दवाओं की कमी भी हो गई है। जिसके चलते सरकार को आपातकालीन स्वास्थ्य स्थिति की घोषणा कर दी है।

Leave a Reply

Next Post

नाराज हैं सीएसएस कर्मचारी: केंद्रीय मंत्रालयों में ठप हो सकता है कामकाज! मंत्री के दफ्तर पर होगा 'हल्लाबोल'

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 06 अप्रैल 2022। केंद्र सरकार में सीएसएस यानी ‘केंद्रीय सचिवालय सेवा’ के अधिकारियों का धैर्य अब जवाब देता हुआ दिखाई पड़ रहा है। अगर कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग ‘डीओपीटी’ ने इन अधिकारियों की मांग पर गौर नहीं किया, तो सैंकड़ों सीएसएस अधिकारी, नॉर्थ […]

You May Like

अतिथि शिक्षकों को बसों में भरकर ले गई पुलिस....|....परेशान युवक ने खुद का काटा गला....|....छठी कार्यक्रम में पत्नी पर बसूले से हमला....|....एसईसीएल मानिकपुर खदान में कोयला चोरी....|....सिरगिट्टी में होटल सील, दस्तावेज मिले अधूरे....|....खरीफ सीजन में किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होने देगी सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई....|....रैली में घायल 16 पुलिस जवानों से अस्पताल में मिले पुलिस कमिश्नर, उपचार का लिया जायजा....|....राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी मोदी सरकार का डर - दीपक बैज....|....हवा के संग बिखरी माधुरिमा तुली की मासूम मुस्कान....|....रॉकिंग स्टार यश की 'टॉक्सिक' का नया रोमांटिक रंग