आगरा एयरपोर्ट को बम से उड़ने की मिली धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट; बढ़ाई गई सुरक्षा

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

आगरा 09 दिसंबर 2024। आगरा के खेरिया एयरपोर्ट को बम से उड़ने की धमकी मिली तो सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं। एयरपोर्ट की सुरक्षा को तत्काल बढ़ा दिया गया। इसके साथ ही एयरपोर्ट पर चेकिंग शुरू करा दी गई। ये धमकी सीआईएसएफ को मेल पर दी गई। इससे पहले ताज को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। एसीपी मयंक तिवारी ने बताया कि आगरा एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ को सोमवार को सुबह 11:56 बजे एक ईमेल मिला, जिसमें बताया गया कि एयरपोर्ट परिसर के बाथरूम में बम रखा गया है। बम निरोधक दल को एयरपोर्ट परिसर में भेजा गया। यहां पर सघन तलाशी कराई गई, लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। 

वहीं आगरा एयरपोर्ट के निदेशक योगेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि एयरपोर्ट परिसर में करीब दो घंटे की गहन तलाशी के बाद कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। ये ई-मेल किसने भेजा इसकी जांच की जा रही है। बता दें कि इससे पहले तीन दिसंबर को उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग, आगरा को ताजमहल को उड़ाने की धमकी भरा मेल मिला था। आगरा पुलिस ने तलाशी ली थी, लेकिन वहां भी कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला था।

Leave a Reply

Next Post

गेंद ही नहीं बल्ले से भी चमके मोहम्मद शमी, तीन चौके और दो छक्के की मदद से बनाए 32 रन, दिलाई बंगाल को जीत

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 09 दिसंबर 2024। तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने चंडीगढ़ के खिलाफ खेले गए मुकाबले में दमदार प्रदर्शन के साथ टीम इंडिया में वापसी के लिए दावेदारी ठोक दी है। सोमवार को खेले गए मुकाबले में स्टार खिलाड़ी ने न सिर्फ अच्छी गेंदबाजी की […]

You May Like

मणिपुर में उपद्रवियों पर बड़े प्रहार की तैयारी, जवानों को खुली छूट....|....गृह मंत्री अमित शाह लॉन्च करेंगे LPMS, डिजिटल होगा भारत का बॉर्डर मैनेजमेंट सिस्टम....|....टीएमसी नेता जहांगीर खान को STF ने भारत-नेपाल सीमा से दबोचा; जबरन वसूली के आरोप में गिरफ्तारी....|....चुनावी धांधली के दावों पर सबूत मांगने पर भड़के ट्रंप, पत्रकार को बताया 'भ्रष्ट'; बीच में छोड़ा इंटरव्यू....|....हिंदू संघर्ष समिति के 4 पदाधिकारी गिरफ्तार, रिहाई की मांग पर पीड़िता समेत लोगों ने किया चक्का जाम....|....गाजा में इस्राइली हमलों में नौ फलस्तीनियों की मौत; बेन ग्वीर के सोशल मीडिया पोस्ट पर छिड़ा विवाद....|....फिलीपींस में चार की मौत, 200+ घायल; 7.8 तीव्रता के भीषण भूकंप के बाद सुनामी का अलर्ट....|....रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर