कोरोना: बीते 24 घंटे में 25 हजार से अधिक संक्रमण के नए मामले, मृतकों की संख्या ने बढ़ाई चिंता

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 14 सितम्बर 2021। कोरोना की तीसरी लहर के बीच जहां मंगलवार को सोमवार की तुलना में 1800 से कम कोरोना के मामले सामने आए हैं वहीं मृतकों की संख्या ने चिंता बढ़ा दी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार मंगलवार को बीते 24 घंटे में कोरोना के 25,404 नए मामले दर्ज किए गए, जबकि 339 संक्रमितों की मौत हो गई। वहीं, 37,127 मरीज इस बीमारी को मात देकर घर लौट गए। कोरोना केस में आ रही गिरावट से हालात सामान्य हो रहे हैं। हालांकि, केरल में कोरोना का आंकड़ा अब भी चिंता का सबब बना हुआ है।

सोमवार को 27,254 नए मामले आए थे सामने

सोमवार को बीते 24 घंटे में कोरोना के 27,254 नए मामले दर्ज किए गए थे जबकि 219 संक्रमितों की मौत हो गई थी। वहीं, 37,687 मरीज इस बीमारी को मात देकर घर लौट गए थे। बता दें कि कोरोना वायरस से बचाव के लिए टीकाकरण कवच बनकर सामने आ रहा है। टीका लेने वाले लोगों में कोरोना संक्रमण फैलने की आशंका कम होती है। देश के छह राज्यों में कोरोना की पहली खुराक का वैक्सीनेशन अभियान 100 फीसदी पूरा कर लिया गया है। पिछले महीने हिमाचल प्रदेश को सबसे पहले यह कामयाबी मिली थी और अब इस सूची में पांच और राज्यों के नाम शामिल हो गए हैं। इन सभी छह राज्यों में कोरोना की पहली खुराक का 100 फीसदी टीकाकरण हो चुका है।

केरल में पिछले 24 घंटों के अंदर 15,058 नए कोरोना के मामले

मंगलवार को केरल में पिछले 24 घंटों के अंदर 15,058 नए कोरोना के मामले सामने आए थे। इस दौरान 28,439 कोरोना के मरीज ठीक हुए थे और 99 लोगों की संक्रमण के चलते मौत हुई थी। 

केरल से गोवा आने वाले यात्रियों के लिए पांच दिन का क्वारंटीन अनिवार्य 

गोवा ने केरल से आने वाले यात्रियों के लिए पांच दिन का क्वारंटीन अनिवार्य कर दिया है। खासकर विद्यार्थियों और केरल से काम के मकसद से राज्य आ रहे लोगों के लिए। रविवार को जारी एक अधिसूचना में, गोवा प्रशासन ने जारी राज्यव्यापी कर्फ्यू को भी 20 सितंबर तक बढ़ा दिया है और तटीय राज्य में कसीनो समेत कई गतिविधियों पर प्रतिबंधों को जारी रखा है। इस साल 24 घंटे का कर्फ्यू पहली बार नौ मई को लगाया गया था और उसके बाद से इसे लगातार बढ़ाया जा रहा है।

Leave a Reply

Next Post

सियासी दलों के निशाने पर किसानों के 32 संगठन, भाजपा ने लोकतंत्र की हत्या का लगाया आरोप

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 14 सितम्बर 2021। किसान कचहरी के बाद पंजाब के 32 किसान संगठन अब भाजपा, शिअद और आम आदमी पार्टी के निशाने पर आ गए हैं। भाजपा ने किसान संगठनों पर लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगाया। भाजपा नेताओं ने उगराहां को अनुशासित […]

You May Like

इंदौर में महिला की हत्या की आशंका, 25 दिन पहले हुआ था लव मैरेज....|....भोपाल के करोंद में रविवार को मटकी फोड़ का महासंग्राम....|....सीएम बोले-सुप्रीम कोर्ट में मजबूती से रखेंगे पक्ष, बेहतर समाधान निकालेंगे....|....बाईपास की मांग को लेकर पदयात्रा का ऐलान पड़ा भारी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ दुबे को नोटिस....|....मृत भालू के नाखून काटकर ले गए थे आरोपी, वन विभाग ने दो को दबोचा....|....195वीं बटालियन सीआरपीएफ ने मनाया 20वां स्थापना दिवस....|....अब थाना बनेगा ‘एसपी ऑफिस’....|....वेतन एरियर जारी करने के बदले 10 हजार की रिश्वत....|....हथियारों का रास्ता छोड़ा, अब घर लौटे 50 पूर्व माओवादी....|....तुकाराम की राह पर चला बेंगलूरु खाद्य सुरक्षा विभाग