गोरखपुर में घर से 15 लाख रुपये की नकदी और जेवरात चोरी

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

गोरखपुर, 16 नवंबर 2026। गोरखपुर के रामगढ़ताल थाना क्षेत्र में एक बड़ी चोरी की घटना सामने आई है। अज्ञात चोरों ने एक घर से 15 लाख रुपये नकद और 400 ग्राम सोने के जेवरात उड़ा लिए। चोरी गए जेवरात की कीमत करीब 55 से 60 लाख रुपये बताई जा रही है।

यह घटना शनिवार की रात जंगल अयोध्या प्रसाद के निकट पांडेय कालोनी स्थित शकुंतला निवास में हुई। चोरों ने अलमारी और तिजोरी का ताला तोड़कर वारदात को अंजाम दिया। बेलघाट थाना क्षेत्र के डकई निवासी सूरज पांडेय और विपुल पांडेय इस मकान में अपने परिवार के साथ रहते हैं। वे राधेश्याम पांडेय के पुत्र हैं। 

घटना के समय सूरज पांडेय अपने परिवार के साथ छठ पर्व मनाने गांव गए हुए थे। शनिवार शाम करीब 6 बजे वे गांव के लिए निकले थे। रविवार सुबह करीब 7 बजे सूरज पांडेय को मोबाइल पर घटना की जानकारी मिली। उन्होंने तत्काल 112 पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची रामगढ़ताल पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। डॉग स्क्वाड ने भी घटनास्थल पर खोजबीन की।

सूरज पांडेय और विपुल पांडेय रामगढ़ताल थाना क्षेत्र के पांडेय टोला निकट जंगल अयोध्या प्रसाद के पास मकान बनवाकर रहते हैं। विपुल दुबई में एक कारोबार चलाते हैं। सूरज पांडेय ने बताया कि कैंपियरगंज में उनकी शराब की दो दुकानें हैं। परिवार छठ पर्व मनाने के लिए गांव गया हुआ था। इसी दौरान चोरों ने उनके घर को निशाना बनाया।

चोरों ने अलमारी और लॉकर तोड़कर लगभग 15 लाख रुपये नकद चुराए। इसके साथ ही 400 ग्राम सोने के जेवरात भी ले गए। इन जेवरात की कीमत लगभग 55 से 60 लाख रुपये आंकी गई है। परिजनों की सूचना पर रामगढ़ताल पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और जांच शुरू की। डॉग स्क्वाड टीम ने भी चोरी के सुराग खोजने का प्रयास किया। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। 

Leave a Reply

Next Post

दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण से मिली राहत

शेयर करे हवा ने बदली राजधानी की फिजा इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली, 16 नवंबर 2026। कई दिनों से प्रदूषण की मार झेल रहे दिल्ली-एनसीआर को सोमवार को मौसम ने कुछ राहत दी। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के सोमवार सुबह आठ बजे के आंकड़े के मुताबिक, राजधानी का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक […]

You May Like

ट्रंप का नया दांव: अमेरिकी एआई कंपनियों को देंगे नेशनल चैंपियन का दर्जा....|....पेट ही नहीं, गर्दन का साइज बढ़ना भी खतरे से खाली नहीं....|....जय शाह फिर बने आईसीसी अध्यक्ष....|....समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू, पहले दिन 2,629 मीट्रिक टन धान खरीदा....|....छठ पूजा की भीड़ में कंधा टकराया तो हुआ विवाद....|....भारत में 30.2 लाख बच्चों का जन्म समय से पहले हुआ....|....शहडोल को 342 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात देंगे सीएम....|....रोहतांग में बर्फबारी से खिले पर्यटकों के चेहरे, जाम ने रोकी रफ्तार....|....कंगना के पुराने वीडियो से भ्रामक दावा....|....दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण से मिली राहत