कोहली को प्लेयर ऑफ द मैच पुरस्कार मिलने पर मांजरेकर ने जताई आपत्ति, इस कारण की आलोचना

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 03 जुलाई 2024। भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली हाल ही में संपन्न हुए टी20 विश्व कप में अपनी फॉर्म हासिल करने के लिए संघर्ष कर रहे थे, लेकिन उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ फाइनल में अर्धशतक जड़ा और टीम की जीत में अहम योगदान दिया। कोहली ने 59 गेंदों पर 76 रनों की पारी खेली जिस कारण उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच पुरस्कार से नवाजा गया। हालांकि, पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय मांजरेकर कोहली की पारी से ज्यादा खुश नहीं दिखे और उन्होंने स्ट्राइक रेट पर सवाल खड़े किए। 

पावरप्ले में तीन विकेट गंवाने के बावजूद भारत ने पहले छह ओवर में 45 रन बनाए और इस दौरान कोहली ने चार चौके जड़े। हालांकि, कोहली ने अक्षर पटेल के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 72 रनों की साझेदारी की और 14वें ओवर तक भारत का स्कोर चार विकेट पर 106 रन करने में सफल रहे। अक्षर ने भी कोहली का अच्छा साथ निभाया और 31 गेंदों पर 47 रनों की पारी खेली। फिर शिवम दुबे ने भी 16 गेंद पर 27 रन बनाए। एक स्पोर्ट्स चैनल से बात करते हुए मांजरेकर ने कहा कि कोहली की पारी धीमी थी जिस कारण भारत के इन फॉर्म मध्य क्रम के बल्लेबाज हार्दिक पांड्या को सिर्फ दो गेंद खेलने मिली। मांजरेकर ने कहा, उस पारी के चलते हार्दिक को सिर्फ दो गेंद खेलने का मौका मिला। मुझे लगता है कि भारत की बल्लेबाजी अच्छी थी, लेकिन कोहली की उस पारी के कारण भारत संकट की स्थिति में आ गया था। 

पूर्व भारतीय बल्लेबाज मांजरेकर ने कहा कि अगर डेथ ओवरों में गेंदबाज दमदार प्रदर्शन नहीं करते तो भारत दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ फाइनल मुकाबला हार गया था क्योंकि हेनरिच क्लासेन के 23 गेंदों पर अर्धशतक लगाने के बाद मैच का रुख 90 प्रतिशत दक्षिण अफ्रीका के पक्ष में चला गया था। मांजरेकर का मानना है कि कोहली की जगह किसी गेंदबाज को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार देना चाहिए था।  मांजरेकर ने कहा, भारत हार की कगार पर था और दक्षिण अफ्रीका के जीतने की उम्मीद 90 प्रतिशत पहुंच गई थी। कोहली ने उस मैच में 128 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की थी। मेरे लिए गेंदबाज प्लेयर ऑफ द मैच पुरस्कार के लिए उपयुक्त विकल्प होता क्योंकि इन्होंने ही भारत के पक्ष में मैच को बदला और टीम को जीत दिलाई। 

Leave a Reply

Next Post

उत्तराखंड में भारी बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त, चीन सीमा से कटा संपर्क, मंडल में 55 सड़कें बंद

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नैनीताल 03 जुलाई 2024। उत्तराखंड के कुमाऊं परिक्षेत्र में बीती रात से लगातार हो रही भारी बरसात से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। भूस्खलन के चलते चीन सीमा से संपर्क कट गया है। मंडल में दो राष्ट्रीय राजमार्ग समेत 55 सड़कें मलबा आने से […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल