गाजियाबाद में 3 नाबालिग बहनों की संदिग्ध मौत, ऑनलाइन टास्क गेम जांच के घेरे में; डिजिटल सुराग खंगाल रही पुलिस

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

गाजियाबाद 04 फरवरी 2026। गाजियाबाद के टीला मोड़ थाना क्षेत्र स्थित भारत सिटी सोसाइटी से बेहद दुखद और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। जहां देर रात एक ही परिवार की तीन नाबालिग बहनों की मौत हो गई। शुरुआती जांच में सामने आया है कि तीनों बच्चियां एक ऑनलाइन टास्क-आधारित गेम खेल रही थीं। पुलिस फिलहाल हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। मृत बच्चियों की पहचान निशिका (16), प्राची (14) और पाखी (12) के रूप में हुई है। वे चेतन कुमार की बेटियां थीं।

घटना के बाद सोसाइटी में मातम
रात के समय हुई इस घटना से पूरी सोसाइटी दहशत और दुख में डूब गई। परिजनों और पड़ोसियों के लिए यह यकीन करना मुश्किल है कि घर में सामान्य माहौल के बीच इतना बड़ा हादसा हो गया। पुलिस को मौके से एक छोटा सा नोट भी मिला है, जिसमें ‘मम्मी-पापा सॉरी’ लिखा हुआ बताया जा रहा है। पुलिस इसे भी जांच का हिस्सा मान रही है।

ऑनलाइन गेम की एंगल से जांच
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक तीनों बहनें एक कथित “टास्क बेस्ड” ऑनलाइन गेम खेल रही थीं। परिजनों ने भी बताया कि बच्चियां मोबाइल पर काफी समय बिताती थीं। पुलिस ने मोबाइल फोन जब्त कर लिए हैं और उनकी डिजिटल फॉरेंसिक जांच की जा रही है, ताकि यह पता चल सके कि गेम में किस तरह के टास्क दिए गए थे और उनका मानसिक स्थिति पर क्या असर पड़ा।

पिता का बयान
पिता चेतन कुमार के अनुसार, बेटियां एक विदेशी नाम वाले गेम में कई टास्क पूरे कर रही थीं। उनका कहना है कि घटना से पहले गेम का आखिरी टास्क बाकी था। पुलिस अब इस दावे की तकनीकी जांच कर रही है।

क्या कह रही है पुलिस?
एसीपी अतुल कुमार ने बताया कि देर रात सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। तीनों बच्चियों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

बड़ा सवाल: बच्चों की डिजिटल सुरक्षा
यह घटना एक बार फिर बच्चों की ऑनलाइन गतिविधियों, खतरनाक गेम्स और मानसिक स्वास्थ्य को लेकर गंभीर सवाल खड़े करती है। विशेषज्ञ मानते हैं कि अभिभावकों को बच्चों के मोबाइल उपयोग, ऑनलाइन गेम्स और सोशल मीडिया गतिविधियों पर नजर रखनी चाहिए और उनसे खुलकर बातचीत करनी चाहिए।

Leave a Reply

Next Post

ऑपरेशन किया: उधमपुर मुठभेड़ में सेना को मिली बड़ी कामयाबी, जैश के टॉप कमांडर मावी सहित दो पाकिस्तानी आतंकी ढेर

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव जम्मू-कश्मीर 04 फरवरी 2026। जम्मू-कश्मीर के बसंतगढ़ क्षेत्र के किया गांव के जंगलों में मंगलवार शाम सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई। सूचना के अनुसार, सेना और सुरक्षाबलों को इलाके में संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी मिली थी। इसके बाद सीआरपीएफ, व्हाइट नाइट कोर, जम्मू-कश्मीर […]

You May Like

अतिथि शिक्षकों को बसों में भरकर ले गई पुलिस....|....परेशान युवक ने खुद का काटा गला....|....छठी कार्यक्रम में पत्नी पर बसूले से हमला....|....एसईसीएल मानिकपुर खदान में कोयला चोरी....|....सिरगिट्टी में होटल सील, दस्तावेज मिले अधूरे....|....खरीफ सीजन में किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होने देगी सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई....|....रैली में घायल 16 पुलिस जवानों से अस्पताल में मिले पुलिस कमिश्नर, उपचार का लिया जायजा....|....राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी मोदी सरकार का डर - दीपक बैज....|....हवा के संग बिखरी माधुरिमा तुली की मासूम मुस्कान....|....रॉकिंग स्टार यश की 'टॉक्सिक' का नया रोमांटिक रंग