कदम-कदम पर मात खा रहा पाकिस्तान: फिर दुनिया के सामने झूठ परोसने की तैयारी, शहबाज ने बिलावल को सौंपी जिम्मेदारी

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

इस्लामाबाद 18 मई 2025। आतंकवाद का पनाहगार पाकिस्तान हर कदम पर, हर मोर्चे पर भारत से मात खा रहा है। पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आदमपुर एयरबेस जाकर पड़ोसी के प्रोपेगैंडा को ध्वस्त किया, फिर सरकार ने सांसदों की सात टीमों को दुनिया भर में भेजकर पाकिस्तान का नापाक चेहरा उजागर करने का फैसला किया। इसकी नकल करते हुए पहले पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ सियालकोट की पसरूर छावनी पहुंचे और अब उन्होंने पूर्व विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो हालिया माहौल को लेकर वैश्विक स्तर पर पाकिस्तान का पक्ष रखने को कहा है।

बिलावल परोसेंगे झूठ
इस नकल की एलान बिलावल ने खुद किया। उन्होंने ‘एक्स’ पर कहा कि शहबाज शरीफ ने उनसे संपर्क किया और उनसे एक प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करने के लिए कहा। उन्होंने लिखा, ‘आज सुबह प्रधानमंत्री ने मुझसे संपर्क किया। उन्होंने अनुरोध किया कि मैं अंतरराष्ट्रीय मंच पर शांति के लिए पाकिस्तान का पक्ष रखने के लिए एक प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करूं। मैं इस जिम्मेदारी को स्वीकार करता हूं। मैं इस चुनौतीपूर्ण समय में पाकिस्तान की सेवा करने के लिए प्रतिबद्ध रहने के लिए सम्मानित महसूस कर रहा हूं।’

पाकिस्तान की एक बार फिर भारत से बातचीत की गुहार लगाई
इस बीच पाकिस्तान के उप-प्रधानमंत्री इशाक डार ने एक बार फिर भारत से बातचीत की गुहार लगाई। उन्होंने शनिवार को एक मीडिया चैनल से कहा कि दोनों देशों के बीच संघर्ष विराम कायम है। तनाव कम करने की दिशा में काम सही दिशा में हो रहा है। हम योजनाओं पर अमल कर रहे हैं। अगला कदम बातचीत ही है।

दुनिया में बेनकाब होगी आतंकवाद पर पाकिस्तान की नीति
इससे पहले पहलगाम आतंकी हमले और ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद भारत सरकार आतंकवाद के खिलाफ अपने ‘जीरो टॉलरेंस’ के संदेश को वैश्विक पटल पर मजबूती से रखने के लिए सात सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल को प्रमुख साझेदार देशों में भेजेगी। प्रतिनिधिमंडल इस महीने के अंत में रवाना होगा। संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने सात सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल का प्रतिनिधित्व करने वाले सांसदों और उनमें शामिल अन्य लोगों की सूची जारी कर दी है।

Leave a Reply

Next Post

मैक्सिकन नौसेना का पोत न्यूयॉर्क के ब्रुकलिन ब्रिज से टकराया; 200 से अधिक लोग थे सवार, दो की मौत

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव न्यूयॉर्क 18 मई 2025। 200 से अधिक लोगों को लेकर जा रहा मैक्सिकन नौसेना का प्रशिक्षण पोत न्यूयॉर्क के ब्रुकलिन ब्रिज से टकरा गया है। हादसे में कई लोगों के घायल होने की खबर है। जहाज कुआउटेमोक एक खास समारोह के लिए न्यूयॉर्क आया था। एक वीडियो […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं