पीएम मोदी की लोकप्रियता बढ़ी : मोदी के ट्विटर फॉलोअर्स की संख्या 6 करोड़ पार, 9 महीने में एक करोड़ फॉलोअर्स बढ़े

indiareporterlive
शेयर करे

2015 में ट्विटर से जुड़े पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के 1.52 करोड़ फॉलोअर्स

गृहमंत्री अमित शाह के 2.16 करोड़ तो रक्षामंत्री राजनाथ के 1.78 करोड़ फॉलोअर

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 19 जुलाई 2020। लोगों तक अपनी बात को पहुंचाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोशल मीडिया का जबरदस्त इस्तेमाल करते हैं। यही वजह है कि उनकी लोकप्रियता माइक्रो ब्लागिंग साइट ट्विटर पर लगातार बढ़ती जा रही है। अब उनके फॉलोअर्स की संख्या छह करोड़ के आंकड़े को भी पार कर चुकी है और इस उपलब्धि के बाद वह इस मंच पर तीसरे सबसे ज्यादा फॉलोअर्स वाले नेता बन गए हैं।

पीएम मोदी ने जनवरी 2009 में ट्विटर का इस्तेमाल करना शुरू किया था। उस वक्त वह गुजरात के मुख्यमंत्री हुआ करते थे और साल 2014 में पीएम बनने के बाद इस सोशल मीडिया मंच में उनकी लोकप्रियता में जबरदस्त इजाफा हुआ था। सितंबर-19 में मोदी के फॉलोअर्स की संख्या पांच करोड़ थी और अगले 9 महीनों में ही एक करोड़ फॉलोअर्स और बन गए हैं।

शाह के 2 करोड़ 16 लाख फॉलोअर्स

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के ट्विटर पर 2 करोड 16 लाख फॉलोअर्स हैं। भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष शाह मई 2013 में ट्विटर से जुड़े थे। इसके साथ ही अप्रैल 2013 से ट्विटर पर जुड़े रक्षामंत्री राजनाथसिंह के 1 करोड़ 78 लाख फॉलोअर्स हैं। 

राहुल गांधी के 1.52 करोड़ फॉलोअर्स

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के ट्विटर पर 1 करोड़ 52 लाख फॉलोअर हैं। राहुल गांधी अप्रैल 2015 में इस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से जुड़े थे। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के ट्विटर फॉलोअर्स की संख्या एक करोड़ से कम है।

ओबामा के 12.9 करोड़ तो ट्रम्प के 8.37 करोड़ फॉलोअर्स

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के 12.9 करोड़ फॉलोअर्स हैं। सितंबर-19 में यह संख्या 10.8 करोड थी। ट्विटर पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के फॉलोअर्स की संख्या 8.37 करोड पर पहुंच गई है।

योगी के 1.05 करोड़ और केजरीवाल के करीब 2 करोड़ फॉलोअर्स

देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के फॉलोअर्स की संख्या एक करोड़ पांच लाख है। वे सितंबर-2015 से ट्विटर से जुड़े थे। इसके साथ ही ट्विटर पर लगातार एक्टिव रहने वाले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के 1 करोड 99 लाख फॉलोअर्स हैं।

दुनिया में टॉप-5 ट्विटर अकाउंट 

नामफॉलोअर्स
बराक ओबामा12.9 करोड़
जस्टिन बीबर11.2 करोड़
केटी पेरी10.8 करोड़
रिहाना9.7 करोड़
टेलर स्विफ्ट8.6 करोड़

देश में टॉप-5

नामफॉलोअर्स
नरेंद्र मोदी  6 करोड़
अमिताभ बच्चन4.34 करोड़
सलमान खान4.12 करोड़
शाहरुख खान4.08 करोड़
अक्षय कुमार3.78 करोड़

Leave a Reply

Next Post

देश की अपनी पहली गोधन न्याय योजना आज से शुरु : छत्तीसगढ़ सरकार खरीदेगी 2 रुपए किलो की दर से गोबर

शेयर करेमुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हरेली के अवसर पर की शुरुआत खेती, पर्यावरण , सेहत के साथ-साथ  ग्रामीण अर्थव्यवस्था भी होगी मजबूत मुख्यमंत्री निवास में हुआ सांस्कृतिक आयोजन इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर, 20 जुलाई 2020। देश की अपनी तरह की पहली गोधन न्याय योजना की शुरुआत आज से छत्तीसगढ़ में हुई। […]

You May Like

शिवभक्तों के लिए खुशखबरी: 11 अगस्त से शुरू होगी IRCTC की 7 प्रमुख ज्योतिर्लिंगों की पावन यात्रा, देना होगा सिर्फ इतना किराया....|....कांग्रेस के वरिष्ठ नेता की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत, पार्टी में शोक की लहर....|....यूपी की सुरक्षा व्यवस्था होगी हाईटेक, GPS-डैशकैम से लैस होंगे PAC के वाहन, सीएम ने दिए आधुनिकीकरण के निर्देश; महिला सुरक्षा पर होगा खास फोकस....|....उत्तराखंड में बड़ा हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी टूरिस्ट गाड़ी, मच गई चीख-पुकार; 18 लोग थे सवार....|....9 लड़कियों के गायब होने का मामला: पंजाब राज्य महिला आयोग ने लिया सुओ-मोटो नोटिस, पुलिस से मांगी रिपोर्ट....|....त्रिपुरा में अमित शाह: भारत-बांग्लादेश सीमा की सुरक्षा व्यवस्था का लेंगे जायजा, अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक....|....सिलेंडर विस्फोट के बाद घर में लगी भीषण आग, बुजुर्ग महिला समेत तीन लोगों की मौत....|....FIFA World Cup: ये पांच नियम बनाएंगे विश्व कप मुकाबलों को सुपरफास्ट, समय की बर्बादी रोकना है लक्ष्य....|....ग्रेटर नोएडा: फ्लैट मालिकन ने मेड को मारा थप्पड़, सोसायटी के बाहर जमा हो गई भीड़; घरेलू सहायिकाओं का हंगामा....|....रूस-अमेरिका फिर आमने-सामने: ट्रंप बोले- भारत ने वर्षों तक हमार फायदा उठाया, पुतिन ने बताया भरोसेमंद साझेदार