‘हमारा राज्य अहंकार के आगे नहीं झुकेगा’, तमिलनाडु के सीएम स्टालिन का अमित शाह पर निशाना

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

चेन्नई 15 दिसंबर 2025। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने रविवार को एक कार्यक्रम के दौरान भाजपा पर तीखा हमला बोला। स्टालिन ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ही नहीं बल्कि संघ के लोगों की पूरी बटालियन भी तमिलनाडु चुनाव में असर नहीं डाल पाएगी। स्टालिन ने दावा किया कि विधानसभा चुनाव में डीएमके, भगवा पार्टी को हराकर जीत दर्ज करेगी। डीएमके की युवा शाखा (उत्तर क्षेत्र) के पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित करते हुए स्टालिन ने ये बात कही। स्टालिन ने आरोप लगाया कि 2024 में केंद्र में तीसरी बार भाजपा के सत्ता में आने के बाद दक्षिणपंथी संगठन आक्रामक रूप से काम कर रहा है। उन्होंने दावा किया कि वे झूठ और पिछड़ी सोच फैला रहे हैं और इसलिए, ऐसे अभियान का मुकाबला करने के लिए डीएमके को जोरदार तरीके से अभियान चलाना होगा और अपने सिद्धांतों का प्रचार करना होगा।

सीएम स्टालिन बोले- डीएमके वैचारिक तौर पर भाजपा के खिलाफ लड़ रही
सीएम स्टालिन ने कहा, ‘सिर्फ तमिलनाडु और तमिल भाषा की रक्षा करना ही हमारा कर्तव्य नहीं है बल्कि हमारा कर्तव्य पूरे भारत और उसकी विविधता की रक्षा करना है। पूरे भारत में, डीएमके एकमात्र राज्य-स्तरीय पार्टी है जो वैचारिक रूप से भाजपा के खिलाफ लड़ रही है। वे (बीजेपी) सिर्फ हमारे तमिलनाडु में सफल नहीं हो पाए।’ डीएमके अध्यक्ष ने कहा कि स्थिति को देखते हुए अमित शाह जैसे भाजपा नेता डीएमके से नाराज हैं। सीएम ने कहा कि अमित शाह ने दावा किया था कि बिहार में जीत के बाद तमिलनाडु भाजपा का अगला निशाना है।

‘तमिलनाडु अहंकार के आगे नहीं झुकेगा’
स्टालिन ने कहा, ‘सिर्फ आप (अमित शाह) ही नहीं, अगर आपकी पूरी संघी बटालियन (RSS के लोग) भी ले आ जाएं, तो भी आप यहां कुछ नहीं कर पाएंगे। यह तमिलनाडु है। आप हमारे चरित्र को नहीं समझते।’ मुख्यमंत्री ने कहा, “तमिलनाडु सिर्फ प्यार को अपनाता है और अहंकार के आगे नहीं झुकेगा, बल्कि राज्य इसका विरोध करेगा। मुख्यमंत्री स्टालिन ने अपने बेटे उदयनिधि की तारीफ करते हुए कहा कि वह विचारधारा को समझने और उसका पालन करने में काफी मजबूत हैं। इसके कारण ही विरोधियों को यह कहने पर मजबूर होना पड़ा कि डीएमके युवा विंग सबसे खतरनाक है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उदयनिधि ने अपनी जिम्मेदारी को समझा है और वह प्रभावी तरीके से काम कर रहे हैं।

Leave a Reply

Next Post

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शमनूर शिवशंकरप्पा का निधन, 95 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, राजनीतिक जगत में शोक की लहर

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 15 दिसंबर 2025। कांग्रेस के दिग्गज नेता और कर्नाटक के सबसे वरिष्ठ विधायक शमनुरु शिवशंकरप्पा का रविवार को बेंगलुरु के एक निजी अस्पताल में आयु संबंधी बीमारियों के कारण निधन हो गया। वह 95 वर्ष के थे। उनके परिवार में तीन बेटे और […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण