कच्चा ही नहीं उबला आंवला भी है गुणों की खान, इम्यूनिटी से लेकर स्किन तक पर होता है बेहतर असर

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

बिलासपुर 17 मई 2024। आंवला सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है. अधिकतर लोग कच्चे आंवले को ही बहुत अधिक फायदेमंद मानते हैं जबकि उबले आवंले न केवल उसका न्यूटिशन वैल्यू बरकरार रहता है बल्कि इसकी उनसे टेस्ट को भी बेहतर करने में मदद मिलती है. आंवले को उबाल कर कई तरह के डिशेज में यूज किया जा सकता है और इसे खाना ज्यादा आसान हो जाता है. अगर आप उबला आंवला अपनी डाइट में शामिल करते हैं तो इससे आपके बाल तो अच्छो होंगे ही साथ ही आपको शुगर और डायबिटीज जैसी गंभीर बीमारी में भी राहत मिलेगी।

विटामिन सी से भरपूर

आंवला में बहुत ज्यादा मात्रा में विटामिन सी होता है. यहां तक कि इसे उबालने से भी इसके न्यूट्रिशन वैल्यू में कमी नहीं आती है. हा दिन एक उबला आंवला डाइट में शामिल करने से विटामिन सी की जरूरत को पूरा किया जा सकता है. इससे इम्यून सिस्टम स्ट्रॉग होता है और स्किन में कोलेजन का बनना बढ़ जाता है. इससे घावों को जल्दी भरने में भी मदद मिलती है।

एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर

उबले आंवले में एंटीऑक्सीडेंट गुण बरकरार रहता है जिससे ऑक्सीडेटिव तनाव, कैंसर, हृदय रोग और डायबिटीज जैसी बीमारियों का खतरा कम होता है. एंटीऑक्सीडेंट से फ्री रेडिकल्स को बेअसर करने में मदद करते हैं और इससे सेल्स को होने वाला नुकसान कम होता है।

शुगर पर कंट्रोल

उबला आंवला डायबिटीज के मरीजों को ब्लड में शुगर लेवल को कंट्रोल रखने में काफी मदद कर सकता है. रिसर्च से पता चलता है कि आंवले में मौजूद पॉलीफेनोल्स इंसुलिन सेंसिविटी में सुधार और इंसुलिन रेजिटेंस को कम करने में मदद करते हैं।

बेहतर बाल और त्वचा

बालों और स्किन को बेहतर करने में भी उबला आंवला मदद करता है. विटामिन सी की प्रचुर मात्रा, एंटीऑक्सिडेंट और आवश्यक फैटी एसिड न्यूट्रिएंट्स से बाल मजबूत और घने होते हैं और स्किन ग्लोइंग हो जाती है. इससे स्किन  की एजिंग को भी स्लो करने में मदद मिलती है जिससे फाइन लाइंस और रिंकल की समस्या कम होती है।

डाइजेशन में सुधार

आंवला नैचुरल डाइजेशन हेल्पर है. इसे उबालकर खाने से डाइजेशन और बेहतर होता है. उबला हुआ आंवला एसिडिटी, अपच और कब्ज जैसी समस्याओं को कम करने में मदद कर सकता है।

Leave a Reply

Next Post

लिवर को स्वस्थ रखने और डैमेज से बचाने के लिए पिया जा सकता है इन 4 सब्जियों का जूस 

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव बिलासपुर 17 मई 2024। लिवर शरीर के सबसे जरूरी अंगों में से एक है. लिवर बाइल जूस के प्रोडक्शन, ब्लड क्लेंजिग, पाचन को सुचारू बनाए रखने और जरूरी विटामिन और खनिजों को शरीर मे स्टोर करने का काम करता है. इस अंग की जरूरत जानते […]

You May Like

'जो देश का नागरिक नहीं, उसे बाहर करेंगे', घुसपैठियों को लेकर अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला....|....जेल से छूटे, फांसी घर विवाद में लटके केजरीवाल, भाजपा ने केजरीवाल को 'अराजक' करार दिया....|....'जब तक लोगों के साथ अन्याय होता रहेगा, तृणमूल संघर्ष करती रहेगी', बोले अभिषेक बनर्जी....|....ईरान पर अमेरिका-इस्राइल हमले को लेकर कांग्रेस का केंद्र पर हमला, स्पेन के पीएम के बयान की तारीफ की....|....‘द केरल स्टोरी 2’ पर राहुल गांधी ने कसा तंज, मनोज तिवारी की पत्नी ने दिया जवाब; बोलीं- ‘समाज को आईना दिखा रही’....|....अब पश्चिम एशिया में मेरोप्स सिस्टम तैनात करेगा अमेरिका, ईरानी ड्रोन से बचाव की तैयारी तेज....|....‘किस्सा कोर्ट कचहरी का’ में संजीव जयसवाल का दमदार अवतार....|....₹2550 मिलियन के फ्रेश इश्यू के साथ बाजार में उतरेगी इनोविजन लिमिटेड....|....ग्लैमर से आगे बढ़कर पावर ड्रेसिंग में छाईं काशिका कपूर....|....सोनिया गांधी ने खामेनेई की हत्या पर सरकार पर किया तीखा हमला, कहा- संसद में इस पर चर्चा होनी चाहिए