फोर्ब्स की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली लिस्ट में शामिल हुए अक्षय कुमार

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

हर साल की तरह इस साल भी फोर्ब्स ने एशिया के 100 डिजिटल स्टार की लिस्ट जारी की है, जिसमें दुनियाभर के उन स्टार्स के नाम शामिल हैं, जिन्होंने अपनी फिल्मों, गानों और सीरियल्स के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी लोगों के दिल जीते हैं।  इस लिस्ट में सबसे ऊपर बॉलीवुड खिलाड़ी अक्षय कुमार का नाम शामिल है।

बता दें कि फोर्ब्स की लिस्ट के मुताबिक अक्षय कुमार ने इस साल लगभग 362 करोड़ रुपये की कमाई की है। ये भी उनकी सिर्फ एक ही फिल्म ‘लक्ष्मी’ की कमाई है, जो इस साल ओटीटी प्लैटफॉर्म पर रिलीज हुई थी।  अक्षय कुमार इस लिस्ट इकलौते भारतीय हैं और 52वें पायदान पर हैं। पिछले साल के मुकाबले इस साल उनकी इनकम 88 करोड़ रुपए घट गई है। इसके बावजूद वे जैकी चैन और जेनिफर लोपेज जैसे एक्टर्स से कहीं आगे हैं।

मैगजीन के मुताबिक अक्षय की कमाई का मुख्य सोर्स फिल्में रहीं। रिपोर्ट्स में यह भी लिखा है कि वे बैंकेबल स्टार हैं और ‘बच्चन पांडे’ और ‘बेल बॉटम’ जैसी अपकमिंग फिल्मों से लगभग 13 मिलियन डॉलर (करीब 95 करोड़ रुपए) की कमाई करेंगे।

पिछले साल अक्षय इस लिस्ट में 51वें और 2018 में 270 करोड़ रुपए की कमाई के साथ 76वें नंबर पर थे। लिस्ट के मुताबिक अमेरिकी मीडिया पर्सनैलिटी, मॉडल और बिजनेस वुमन काइली जेनर दुनिया में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली सेलिब्रिटी हैं। उन्होंने सालभर में करीब 590 मिलियन डॉलर (करीब 4340 करोड़ रुपए) की कमाई की।

Leave a Reply

Next Post

एक और विधायक ने दिया इस्तीफा , MLA शीलभद्र दत्ता ने छोड़ी पार्टी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव कोलकाता 18 दिसंबर 2020। पश्चिम बंगाल में बेशक अगले साल विधानसभा के चुनाव होने हैं लेकिन राजनीतिक हलचलें अभी से तेज हो गई हैं। राज्य की सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के कई नेता पार्टी से सार्वजनिक मंच पर अपनी नाराजगी जता चुके हैं। इसी बीच […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल