मॉर्निंग वॉक पर निकले बच्चों को पिकअप ने रौंदा, दो की हालत गंभीर, चार बिलासपुर रेफर

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

जांजगीर चांपा 07 अक्टूबर। पामगढ़ थाना क्षेत्र के पामगढ़ कुटराबोड मुख्य मार्ग पर नहर के पास मॉर्निंग वॉक पर निकले बच्चों को पिकअप ने अपने चपेट में ले लिया। बताया जा रहा है कि इस घटना में आधा दर्जन से अधिक बच्चे घायल हुए हैं। सभी को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पामगढ़ ले जाया गया।  

जहां प्राथमिक उपचार के बाद बिलासपुर रेफर कर दिया गया है। घटना में एक युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं घटना को अंजाम देने के बाद पिकअप का ड्राइवर मौके से फरार हो गया। घटना सुबह तड़के चार से पांच बजे के बीच की बताई जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, रविवार सोमवार सुबह तड़के चार से पांच बजे के बीच  कुटराबोड में युवक और बच्चे रोजाना की तरह मॉर्निंग वॉक पर सड़क किनारे घूम रहे थे। कुछ लोग बैठे थे। तभी पामगढ़ की ओर से जांजगीर की ओर तेज रफ्तार से पिकअप ने बच्चों को अपने चपेट में ले  लिया। 

घटना में आधे दर्जन से अधिक बच्चे घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। इधर अन्य मॉर्निंग वॉक पर निकले गांव के लोगों ने इसकी जानकारी एंबुलेंस और परिजनों को दी। जहां तत्काल एंबुलेंस पहुंचने पर सभी घायलों को  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पामगढ़ ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को बिलासपुर रेफर कर दिया गया है। इस हादसे में दो युवक की हालत गंभीर बताया जा रहा है। घटना को अंजाम देने के बाद मौके से पिकअप फरार हो गया है।

Leave a Reply

Next Post

मुठभेड़ में मारे गए 31 नक्सलियों में से 22 की हुई पहचान, बाकियों की चल रही जांच

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव जगदलपुर 07 अक्टूबर। दंतेवाड़ा और नारायणपुर जिले के थुलथुली गांव में मारे गए 31 नक्सलियों के शव में से 16 नक्सलियों की पहचान शव आने के बाद ही पुलिस ने कर लिया था, शेष की जांच जारी रही, जहाँ 6 अन्य नक्सलियों की पहचान भी […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं