उमा भारती के बहू-भतीजे को मिली बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस महकमें में हड़कंप

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

टीकमगढ़ 24 फरवरी 2026। भाजपा की फायरब्रांड नेत्री एवं पूर्व मुख्यमंत्री की बहू एवं भतीजे को बम से उड़ाने की खबर सामने आने के बाद सनसनी फैल गई है। इतना ही नहीं फेसबुक पर मिली इस धमकी के बाद दो अज्ञात लोग उनके बंगले पर पहुंचे और धमकी दी। हालांकि जिला पंचायत अध्यक्ष की शिकायत के बाद पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दरअसल पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती की बहू उमिता-राहुल लोधी टीकमगढ़ जिला पंचायत की अध्यक्ष हैं। उन्होंने शिकायत में बताया है कि बीती 21 तारीख को उन्होंने फेसबुक पर कोई पोस्ट की थी। इस पोस्ट पर 22 फरवरी की रात किसी जीडब्ल्यू बृजेंद्र कुशवाहा की आईडी से धमकाने वाला कमेंट आया। इस कमेंट में उन्हें और उनके पति पूर्व मंत्री राहुल लोधी को जान से मारने एवं बम से उड़ाने की धमकी दी गई। जिला पंचायत की अध्यक्ष अमिता-राहुल सिंह ने इस कमेंट के स्क्रीनशॉट को सुरक्षित किया। फिर इसी रात 11 बजे के लगभग देहात थाना अंतर्गत स्थित उनके बंगले पर दो अज्ञात युवक चेहरा ढक्कर पहुंचे। उन्होंने छज्जे से इन दोनों को देखा। देखते ही इन दोनों अज्ञात ने जिला पंचायत अध्यक्ष को गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी।

उन्होंने कहा कि यह देख उनके द्वारा शोर मचाया गया तो अमर सिंह मौके पर पहुंचे तब तक यह अज्ञात वहां से भाग गए। दोनों युवकों ने अपने चेहरे कपड़े से ढके हुए थे। इसलिए उनकी पहचान नहीं हो पाई। घटना की जानकारी उन्होंने अपने पति राहुल सिंह लोधी को दी। फिर अगले दिन देहात थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए दोनों अज्ञात के खिलाफ धारा 296(बी), 351(3), 3(5) के तहत मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है। पुलिस के अनुसार पूरी घटना को गंभीरता से लेते हुए सीसीटीवी कैमरो की छानबीन जारी है। इतना ही नहीं जिस आईडी से धमकी आई है उस आईडी की छानबीन करने में साइबर पुलिस जुट गई है।

Leave a Reply

Next Post

लखनऊ की गलियों में अदा शर्मा का दिलकश अंदाज़

शेयर करेलखनऊ की रौनक में घुली अदा शर्मा की सादगी (अनिल बेदाग) इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 25 फरवरी 2026। लखनऊ की तहज़ीब, अदब और स्वाद से भरी गलियों ने हाल ही में एक खास मेहमान का स्वागत किया और वह थीं बॉलीवुड की एक्शन क्वीन अदा शर्मा। एक इवेंट के […]

You May Like

युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं....|....5 लाख पौधों से बदलेगी गड़चिरोली की तस्वीर....|....प्राग की गलियों में मिला सेज़ल शर्मा को सुकून का खजाना....|....रेवती महुरकर की रफ्तार से चौंका बॉलीवुड....|....शिवभक्तों के लिए खुशखबरी: 11 अगस्त से शुरू होगी IRCTC की 7 प्रमुख ज्योतिर्लिंगों की पावन यात्रा, देना होगा सिर्फ इतना किराया....|....कांग्रेस के वरिष्ठ नेता की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत, पार्टी में शोक की लहर....|....यूपी की सुरक्षा व्यवस्था होगी हाईटेक, GPS-डैशकैम से लैस होंगे PAC के वाहन, सीएम ने दिए आधुनिकीकरण के निर्देश; महिला सुरक्षा पर होगा खास फोकस....|....उत्तराखंड में बड़ा हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी टूरिस्ट गाड़ी, मच गई चीख-पुकार; 18 लोग थे सवार