परमाणु संयंत्रों पर इस्राइल के हमले के बाद ईरान का पलटवार, खामेनेई बोले- कड़ी सजा देंगे

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

तेहरान 13 जून 2025। परमाणु संयंत्रों पर इस्राइल के हमले के बाद ईरान ने पलटवार किया है। ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई ने कहा कि हमारे देश पर हमले की इस्राइल को कड़ी सजा भुगतनी पड़ेगी। खामेनेई ने कहा कि ईरान पर हमले की इस्राइल को कड़ी सजा भुगतनी पड़ेगी। इस्राइल के हाथ खून से सने हैं। उसने हमारे देश में अपराध किया है। आवासीय केंद्रों पर हमला करके इस्राइल ने अपनी दुर्भावना उजागर कर दी है। इसका करारा जवाब दिया जाएगा। इससे पहले इस्राइल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान पर वैश्विक चेतावनियों को दरकिनार करते हुए परमाणु हथियार कार्यक्रम को आगे बढ़ाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि हाल के वर्षों में ईरान ने नौ परमाणु बमों के लिए पर्याप्त संवर्धित यूरेनियम का उत्पादन किया है। उन्होंने चेतावनी दी कि तेहरान ने यूरेनियम को हथियार बनाने के लिए कदम उठाए हैं। कुछ ही महीनों में परमाणु हथियार विकसित कर सकता है। उन्होंने मौजूदा हालात की तुलना द्वितीय विश्व युद्ध की प्रस्तावना से की। नेतन्याहू ने कहा कि अस्सी साल पहले यहूदी लोग नाजी शासन द्वारा किए गए नरसंहार के शिकार थे। आज यहूदी राज्य ईरानी शासन द्वारा किए गए परमाणु नरसंहार का शिकार होने से इनकार करता है।

नेतन्याहू ने कहा कि ईरान इस्राइल को छोटा शैतान कहता है। वह अमेरिका को बड़ा शैतान कहता है। इसलिए दशकों से उसने लाखों लोगों को इस्राइल और अमेरिका के लिए मौत के नारे लगाने के लिए प्रेरित किया है। आज इस्राइल नरसंहारक आह्वानों का जवाब कार्रवाई के साथ दे रहा है। इस्राइल अमर रहे और अमेरिका अमर रहे। हमारी कार्रवाई दुनिया को और अधिक सुरक्षित स्थान बनाने में मदद करेगी।

नेतन्याहू ने कहा कि ईरान की इस्राइल को नष्ट करने की नई योजना में देश को क्षेत्रीय प्रॉक्सी के साथ घेरना और सीधे हमले करना शामिल है। लेकिन इस्राइल के लोग और सैनिक हमारे देश की रक्षा के लिए शेरों की तरह उठ खड़े हुए। हमने हमास को कुचल दिया। हमने हिजबुल्ला को तबाह कर दिया। हमने सीरिया और यमन में ईरानी प्रॉक्सी को मारा। जब ईरान ने पिछले साल दो बार हम पर सीधा हमला किया, तो हमने ईरान के अंदर ही जवाबी हमला किया। फिर भी खुद की रक्षा करते हुए हम दूसरों की भी रक्षा करते हैं।

Leave a Reply

Next Post

पूरी दुनिया में शोक...पीड़ितों के लिए नम हुईं आंखें; कई देशों के राष्ट्र प्रमुखों ने जताया दुख

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव अहमदाबाद 13 जून 2025। अहमदाबाद विमान हादसे के बाद देश-विदेश में शोक की लहर है। अमेरिका, ब्रिटेन, रूस, यूक्रेन, कनाडा, फ्रांस, इस्राइल, जर्मनी समेत कई देशों के राष्ट्र प्रमुखों, विदेश मंत्रियों और देश के विभिन्न केंद्रीय मंत्रियों ने शोक संवेदनाएं व्यक्त की हैं।ब्रिटेन के प्रधानमंत्री […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं