दूसरे मुकाबले से पहले सुनील गावस्कर ने बताई टीम इंडिया की बड़ी कमजोरी, जल्द से जल्द सुधार करने की दी सलाह

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 23 सितंबर 2022। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मैच शुक्रवार को नागपुर में खेला जाएगा। रोहित शर्मा के नेतृत्व वाली भारतीय टीम के लिए करो या मरो का मुकाबला होगा। क्योंकि पहले मैच में भारत को 4 विकेट से हार का सामना करना पड़ा है और अगर आज टीम नहीं जीतती है, तो सीरीज हार जाएगी। 
मोहाली में खेले गए पहले टी20 मैच में भारतीय बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 208 रन बनाए। लेकिन गेंदबाजों ने काफी खराब गेंदबाजी की और इस वजह से ऑस्ट्रेलिया ने 4 गेंद शेष रहते ये मैच अपने नाम किया। ये पहला मौका नहीं था, जब टीम ने किसी टोटल को डिफेंड करते हुए मैच गंवाया हो, इससे पहले एशिया कप 2022 में भी टीम को कई मैचों में लक्ष्य का बचाव करते हुए हार का सामना करना पड़ा।

हाल ही में समाप्त हुए एशिया कप में भारतीय टीम 170 से ज्यादा रनों को भी पाकिस्तान और श्रीलंका के खिलाफ डिफेंड नहीं कर सकी और अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 209 रनों का टारगेट भी छोटा पड़ गया है। पिछले साल वर्ल्ड कप के दौरान भी टीम इंडिया की ये कमजोरी दिखी थी, जब पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम को हार मिली थी और अभी समस्या वही है। 

पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने कहा कि यह मुद्दा पिछले कुछ वर्षों से भारतीय क्रिकेट में बना हुआ है और अगर भारत बड़े टूर्नामेंट जीतना शुरू करना चाहता है, तो मुद्दों को जल्द से जल्द हल करने की जरूरत है।

गावस्कर ने कहा, ”ये भारत की कमजोरी है। कोई नई समस्या नहीं है। स्कोर का बचाव करने के दौरान पिछले कुछ सालों से ये अस्तित्व में है। उन्हें बुमराह के बिना ये मुश्किल लगता है। जब वह होता है, तो स्कोर को डिफेंड किया जा सकता है, लेकिन बिना उसके, वे 200 से ज्यादा टोटल का भी बचाव नहीं कर सके। हमें इसका समाधान देखना होगा। नहीं तो आगे जाकर यह उन्हें चोट पहुंचा सकता है।”

Leave a Reply

Next Post

इटौंजा में बड़ा हादसा, मुंडन कराने जा रहे लोग ट्रॉली सहित तालाब में डूबे, 10 की मौत

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव लखनऊ 26 सितंबर 2022। लखनऊ के इटौंजा के असनहा गद्दीपुरवा में तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मार दी। हादसे में मुंडन कराने जा रहे लोगों सहित ट्रैक्टर-ट्रॉली तालाब में पलट गई। हादसे में सभी डूब गये। जिलाधिकारी लखनऊ ने अब तक 10 मौतों […]

You May Like

मरवाही में चार हाथियों का उत्पात, फार्म हाउस और खेतों को पहुंचाया भारी नुकसान....|....मोदी सबसे लंबे कार्यकाल वाले पीएम: दिल्ली सीएम से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद तक पहुंचे मंदिर; पूजा की....|....होर्मुज से जॉर्डन तक बढ़ा युद्ध का खतरा: ईरान ने अमेरिकी ठिकाने पर दागीं मिसाइलें, पश्चिम एशिया में हाई अलर्ट....|....जोहानिसबर्ग के क्लीवलैंड में गोलीबारी, 12 लोगों की मौत और नौ घायल; मृतकों का बढ़ सकता है आंकड़ा....|....मीनाक्षी नटराजन मामले में आज चुनाव आयोग पहुंचेंगे कांग्रेस नेता, अहम मुलाकात....|....जंग के बीच अब पानी पर निशाना: ईरान के सिरिक में अमेरिकी बमबारी के बाद जलापूर्ति ठप, संकट और गहराने की आशंका....|....तृणमूल एमपी सुष्मिता देव ने दिया इस्तीफा, असम से राज्यसभा सांसद थीं ममता की पूर्व सहयोगी....|....सुशासन तिहार में मिले 37 लाख से अधिक आवेदनों का निराकरण करने का दावा खोखला - दीपक बैज....|....किशोर चंन्द्र पात्र बने एनटीपीसी कोरबा के कार्यकारी निदेशक....|....ईशा देओल की ‘घूंघट’ से खुलेगा डर का नया राज़