एलसीएच प्रचंड उड़ाती नजर आएंगी महिला फाइटर पायलट, शुरूआत वायुसेना से

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 11 अक्टूबर 2022। हल्के लड़ाकू हेलिकॉप्टर (एलसीएच) ‘प्रचंड’ को जल्द ही महिला पायलट भी उड़ाती नजर आएंगी। एयरफोर्स ने इसे लेकर तैयारी शुरू कर दी है। वायुसेना के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी है। अधिकारी ने कहा, ‘बेड़े में एलसीएच उड़ाने वाली महिला अधिकारी होंगी। महिला पायलट पहले से ही बेड़े में शामिल उन्नत हल्के हेलिकॉप्टर (एएलएच) ध्रुव और अन्य हेलिकॉप्टर उड़ा रही हैं। वे एलसीएच भी उड़ाएंगी और इसके लिए महिला अधिकारियों की पहचान की जा रही है।

एयरफोर्स ऑफिसर ने कहा, ‘वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी महिला अधिकारियों के लिए सभी रास्ते खोलने के पक्ष में हैं। भारतीय वायुसेना महिलाओं को लड़ाकू बेड़े में शामिल करने वाला पहला बल है। 3 अक्टूबर को 4 प्रचंड वायुसेना में शामिल किए गए थे। भविष्य में 10 और हेलिकॉप्टर शामिल किए जाएंगे।’

महिलाओं की भर्ती से पहले तैयार हो रहा इंफ्रास्ट्रक्चर
बता दें कि वायुसेना अग्निवीर भर्ती योजना के तहत महिलाओं को भी शामिल करने जा रही है। यह पहली बार है जब वायुसेना ने अधिकारी रैंक स्तर से नीचे के कर्मियों के रूप में महिला उम्मीदवारों को बल में शामिल होने की घोषणा की है। इस साल एयरफोर्स 3,000 अग्निवीरों की भर्ती कर रहा है, इसमें महिलाएं नहीं हैं। एयरफोर्स के अधिकारी ने कहा कि महिलाओं की भर्ती से पहले हमें सारा इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करना है। साथ ही ऐसा माहौल भी बनाना है ताकि महिला अग्निवीरों को कोई दिक्कत ना हो। अत्यधिक ऊंचाई वाले इलाकों में ज्यादा हथियार ले जाने में चॉपर की अहम भूमिका है। अब प्रचंड भी इस काम में अहम रोल अदा करेगा। इस चॉपर का डिजाइन पूरी तरह से भारतीय है और इसमें स्वदेशी तकनीकों का ही इस्तेमाल किया गया है। इन चॉपर्स की टेस्टिंग लद्दाख में की गई है। ये एयर-टू-एयर मिसाइलों के जरिए चीनी ड्रोन्स को मात दे सकती हैं। इसके अलावा जमीन पर दुश्मन के टैंकों को भी ध्वस्त करने में ये सक्षम हैं। हवा से सतह पर मार करने वाले एंटी टैंक हथियारों के जरिए ये चॉपर इस काम को अंजाम दे सकते हैं। 

Leave a Reply

Next Post

टोयम इंडस्ट्रीज लिमिटेड और पैसिफिक स्टार स्पोर्ट्स के संयुक्त तत्वावधान में स्काईएक्सच नेट तंजानिया क्रिकेट प्रीमियर लीग का होगा आयोजन

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 11 अक्टूबर 2022। टोयम इंडस्ट्रीज लिमिटेड , पैसिफिक स्टार स्पोर्ट्स के सहयोग से तंजानिया क्रिकेट प्रीमियर लीग के पहले एडिशन का आयोजन करेगा। तंजानिया क्रिकेट एसोसिएशन, अफ्रीका क्रिकेट एसोसिएशन के सदस्य और 2001 से आईसीसी के एसोसिएट सदस्य, ने स्काईएक्सच को टीसीपीएल के पहले एडिशन के […]

You May Like

बैज बोले- बीएसपी लोहा चोरी के तार सीएम हाउस से जुड़े....|....DMF के कामों में गड़बड़ी मिली,सब-इंजीनियर पर कार्रवाई के निर्देश....|....महिला के पेट से निकाला गया 8 किलोग्राम वजनी विशालकाय ट्यूमर....|....‘दो बच्चों का झगड़ा था, सियासी रंग दे दिया’....|....जीतन राम मांझी की हालत में सुधार....|....बिहार में फिर डबल मर्डर : पति-पत्नी की गोली मारकर हत्या....|....एमपी में जहरीली शराब से पिता-बेटा समेत 19 मौतें....|....70 करोड़ की निवेश ठगी का खुलासा....|....इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती, मिलने के लिए गौरेला पहुंची 17 वर्षीय किशोरी....|....'पूर्व सीएम करुणानिधि ने सत्ता का दुरुपयोग किया'