यूनिडायवर्सनल मोड में होगा दरिमा एयरपोर्ट का परिचालन : खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने किया एयरपोर्ट का निरीक्षण

indiareporterlive
शेयर करे

हवाई सेवा शुरू करने त्वरित गति से कार्य प्रराम्भ करने के निर्देश

इंडिया रिपोर्टर लाइव

अम्बिकापुर 5 अक्टूबर 2020। 72 सीटर हवाई सेवा के लिए दरिमा एयरपोर्ट का परिचालन यूनिडायवर्सनल मोड में किया जाएगा। इस प्रकार की व्यवस्था यहां के भोगौलिक स्थित के कारण होगा। 72 सीटर जहाज के परिचालन के लिए रन-वे की लम्बाई बढ़ाने से उत्तर दिशा की ओर मड़वा पहाड़ होने के कारण लैंडिंग की समस्या आ रही है। इसे दृष्टिगत रखते हुए दरिमा एयरपोर्ट में विमानों का परिचालन यूनिडायवर्सनल मोड में किया जाएगा जिसमें जहाज की लैंडिंग और टेक-ऑफ अलग-अलग दिशाओं से होगा। दरिमा एयरपोर्ट में ग्राम कोटया की ओर से लैंडिंग तथा मोतीपुर की ओर से टेक-ऑफ होगा। छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री अमरजीत भगत ने आज दरिमा एयरपोर्ट का निरीक्षण कर अधिकारियों से विस्तृत चर्चा करते हुए 72 सीटर हवाई सेवा प्रारम्भ करने हेतु जरूरी कार्य त्वरित गति से प्रारम्भ के निर्देश दिए।

मंत्री अमरजीत भगत ने दरिमा एयरपोर्ट के टर्मिनल भवन में लोक निर्माण विभाग, राजस्व विभाग तथा एयरपोर्ट के नोडल अधिकारियों की बैठक लेकर विस्तार जानकारी प्राप्त की। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि 72 सीटर विमान सेवा प्रारम्भ करने के लिए जमीन अधिग्रहण की कार्यवाही शीघ्रता से करें। जमीन अधिग्रहण में जमीन मालिकों की सहमति अवश्य लें। उन्होंने कहा कि पुरातात्विक स्थल ठिनठिनी पत्थर को एयरपोर्ट के जद से बाहर रखें। यह जिले का एक पुरातात्विक धरोहर है। मंत्री अमरजीत भगत ने कहा कि ओएलएक्स रिपोर्ट के अनुसार 72 सीटर विमान परिचालन हेतु रन-वे की लम्बाई 2100 मीटर करने तथा करीब 300 यात्रियों के क्षमता अनुरूप नई टर्मिनल बिल्डिंग बनाने का कार्य हेतु लोक निर्माण के अधिकारी टेंडर की प्रक्रिया शीघ्र प्रारम्भ करें। उन्होंने नया टर्मिनल बिल्डिंग के अनुसार विद्युत व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए इलेक्ट्रिक शिफ्टिंग हेतु विद्युत विभाग के मुख्य अभियंता को निर्देशित किया। मंत्री अमरजीत भगत ने बारिश के बीच एयरपोर्ट के रन-वे का भी निरीक्षण किया और मौके पर उपस्थित अधिकारियों को एयरपोर्ट अथरिटी के द्वारा दिए गए दिशा निर्देशानुसार सभी तकनीकी पहलुओं को पूरा करने के निर्देश दिए।

मंत्री श्री भगत ने कहा कि उड़ान योजना के तहत राज्य का उत्तरीय क्षेत्र को हवाई सेवा से जोड़ने के कार्य के तहत दरिमा एयरपोर्ट का विकास किया जा रहा है। जगदलपुर एयरपोर्ट से विमानों का परिचालन प्रारम्भ हो गया है। अम्बिकापुर से भी 72 सीटर विमान सेवा जल्द प्रारम्भ हो इसके लिए सभी की सामूहिक प्रयास जरूरी है।

कलेक्टर संजीव कुमार झा ने बताया कि वर्तमान में दरिमा एयरपोर्ट के रन-वे की लम्बाई 1516 मीटर है। 72 सीटर विमान परिचालन के लिए 2100 मीटर रन-वे की लम्बाई किया जाना है। अतिरिक्त 600 मीटर रन-वे निर्माण तथा अन्य तकनीकी आवश्यकताओं को देखते हुए करीब 24 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहण की आवश्यकता है। भूमि अधिग्रहण हेतु ग्राम मोतीपुर, परसापाली एवं भाटापारा 54 खातेदारों के जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि सरगुजा जिले को उड़ान योजना में शामिल करते हुए हवाई सेवा प्रारम्भ करने राज्य शासन द्वारा दरिमा हवाई अड्डे को 3-सीं श्रेणी के तहत अपग्रेड करने की मंजूरी दी है। 3-सी ऑपरेशन के उन्नयन के लिए रन-वे टैक्सी-वे और एप्रन के लिए उच्च पेवमेंट क्लासीफिकेशन बनाया जाएगा। दरिमा एयरपोर्ट हेतु 46 करोड़ रूपए की स्वीकृति प्रदान की गई है।

निरीक्षण के दौरान छत्तीसगढ़ खाद्य आयोग के अध्यक्ष गुरूप्रीत सिंह बाबरा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी कुलदीप शर्मा, डीएफओ पंकज कमल, एसडीएम अम्बिकापुर अजय त्रिपाठी, सीएसपीडीसीएल के मुख्य अभियंता डीएस भगत सहित लोक निर्माण विभाग, राजस्व विभाग, वन विभाग के अधिकारी मौजूद थे।  

Leave a Reply

Next Post

कृषि मंत्री ने देवकर मे किया 4 करोड़ रुपये के कायों का शिलान्यास : प्रदेश सरकार की किसान हितैषी नीतियों से किसानों के जीवन मे खुशहाली का नया दौर

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव बेमेतरा 05 अक्टूबर 2020। प्रदेश के कृषि, पशुपालन, एवं जल संसाधन मंत्री रविन्द्र चौबे ने कल रविवार को नगर पंचायत मुख्यालय देवकर मे आयोजित कार्यक्रम के दौरान 401.9 लाख रु. के विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमि पूजन किया। इनमे जल आवर्धन योजन अन्तर्गत पाईप विस्तार […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं