महिलाओं-बेटियों की सुरक्षा और सम्मान सर्वोच्च प्राथमिकता: सीएम योगी

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

लखनऊ 01 सितंबर 2025। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा और सम्मान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस विषय में किसी भी स्तर पर लापरवाही अक्षम्य होगी। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी दी है कि यदि महिलाओं की सुरक्षा को लेकर उदासीनता या ढिलाई मिली तो कठोर कार्रवाई तय है। 

‘महिलाओं को निर्भय वातावरण उपलब्ध कराना पुलिस की जिम्मेदारी’
मुख्यमंत्री योगी ने निर्देश दिए कि सभी जिलों में एंटी रोमियो स्क्वॉड की गतिविधियाँ और अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनाई जाएं। प्रत्येक संवेदनशील स्थल, बाजार, शिक्षण संस्थान और सार्वजनिक स्थान पर उनकी उपस्थिति और गश्त निरंतर दिखाई देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि महिलाओं एवं छात्राओं को निर्भय वातावरण उपलब्ध कराना पुलिस की जिम्मेदारी है, इस पर किसी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं होगा। उन्होंने हाल के दिनों में कुछ जिलों से प्राप्त अप्रिय घटनाओं का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए संबंधित पुलिस कप्तानों से मामले में अब तक हुई कार्रवाईयों की विस्तृत जानकारी भी ली। 

‘दोषियों के खिलाफ त्वरित व कठोर कार्रवाई अनिवार्य है’
सीएम योगी ने साफ कहा कि ऐसी घटनाएँ किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएंगी और दोषियों के खिलाफ त्वरित व कठोर कार्रवाई अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि आगामी शारदीय नवरात्र से ‘मिशन शक्ति’ का नया चरण प्रारंभ किया जाएगा। इस अभियान को और व्यापक स्वरूप देने के लिए अभी से सभी जिलों को तैयारी शुरू कर देनी चाहिए। मिशन शक्ति के अंतर्गत महिलाओं और बालिकाओं के प्रति संवेदनशीलता, सुरक्षा, स्वावलंबन और सम्मान को सुनिश्चित करना है।

Leave a Reply

Next Post

इंसानियत शर्मसार! 100 नेपाली नागरिकों की निकाली किडनी, दिल्ली में बड़े रैकेट का भंडाफोड़, मचा हड़कंप

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 01 सितंबर 2025। नेपाल में पुलिस ने एक बड़े और खतरनाक अवैध किडनी रैकेट का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में पुलिस ने रैकेट के सरगना श्याम कृष्ण भंडारी समेत 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। यह रैकेट पिछले पांच सालों से चल […]

You May Like

अतिथि शिक्षकों को बसों में भरकर ले गई पुलिस....|....परेशान युवक ने खुद का काटा गला....|....छठी कार्यक्रम में पत्नी पर बसूले से हमला....|....एसईसीएल मानिकपुर खदान में कोयला चोरी....|....सिरगिट्टी में होटल सील, दस्तावेज मिले अधूरे....|....खरीफ सीजन में किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होने देगी सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई....|....रैली में घायल 16 पुलिस जवानों से अस्पताल में मिले पुलिस कमिश्नर, उपचार का लिया जायजा....|....राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी मोदी सरकार का डर - दीपक बैज....|....हवा के संग बिखरी माधुरिमा तुली की मासूम मुस्कान....|....रॉकिंग स्टार यश की 'टॉक्सिक' का नया रोमांटिक रंग