क्या कोई बचा पाएगा पाकिस्तान की एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को?

शेयर करे

(अनिल बेदाग)

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 06 मई 2025। पाकिस्तान की फिल्म इंडस्ट्री, जिसे आमतौर पर लोलीवुड कहा जाता है, उस वक्त से बुरी तरह जूझ रही है जब से देश में भारतीय कंटेंट को पूरी तरह बैन कर दिया गया। अब ना सिर्फ भारतीय फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज़ होती हैं, बल्कि उन्हें टेलीविज़न पर दिखाना भी मना है। 2019 में बैन से पहले, कुछ चुनिंदा हिंदी फिल्में पाकिस्तान में रिलीज़ होती थीं और बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करती थीं। बजरंगी भाईजान ने वहां लगभग ₹34 करोड़ कमाए थे, जबकि संजू ने भी अच्छा कलेक्शन किया था। ये आंकड़े दिखाते हैं कि पाकिस्तान में भारतीय कंटेंट की कितनी मांग थी।  द कश्मीर फाइल्स के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने कहा, तो जब से हिंदी फिल्मों को वहाँ (पाकिस्तान) पर बंद कर दिया गया, वहाँ के थिएटरों की संख्या भी कम हो गई है। पाकिस्तान का डोमेस्टिक सिनेमा पूरी तरह से तबाह हो गया है। जो कुछ बनता भी है वो सब दुबई बेस्ड है, पाकिस्तान बेस्ड उसमें कुछ नहीं है।”

उन्होंने इस बात पर ज़ोर दिया कि पाकिस्तान में अब मनोरंजन के साधन लगभग खत्म हो चुके हैं। पाकिस्तान में मूवी टिकट की कीमत ₹600 से लेकर ₹2,000 तक जाती है, जबकि वहां की औसतन मासिक सैलरी ₹15,000 के आसपास है। ऐसे में आम जनता के लिए इतनी महंगी एंटरटेनमेंट को रेगुलर तौर पर अफोर्ड कर पाना बेहद मुश्किल हो गया है। इस मुद्दे पर द राइट एंगल शो में सोनल कालरा ने विस्तार से बात की, जिसे गौतम ठाक्कर फिल्म्स ने प्रोड्यूस किया है।

वहीं फवाद ख़ान के सितारे भी कुछ खास मेहरबान नहीं हैं, क्योंकि उनकी बॉलीवुड कमबैक फिल्म अबीर गुलाल की रिलीज़, पहलगाम आतंकी हमलों के बाद टाल दी गई है। कुल मिलाकर देखा जाए तो, लगातार बढ़ती कीमतों और कंटेंट पर पाबंदियों के चलते पाकिस्तान में मनोरंजन न सिर्फ मुश्किल होता जा रहा है, बल्कि आम लोगों की पहुंच से बाहर होता जा रहा है। आज की तारीख में पाकिस्तान में एंटरटेनमेंट एक लग्ज़री बन चुका है।

Leave a Reply

Next Post

‘विज़न फॉर महाराष्ट्र 2047’ कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को भविष्य निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने की पुकार

शेयर करे (अनिल बेदाग) इंडिया रिपोर्टर लाइव ठाणे/मुंबई 06 मई 2025। महाराष्ट्र दिवस के उपलक्ष्य में अर्पण फाउंडेशन और सेवा और सहयोग संस्था द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित ‘विज़न फॉर महाराष्ट्र 2047’ कार्यक्रम प्लैनेट हॉलीवुड, ठाणे में सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम का उद्देश्य था आगामी दो दशकों में […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं