जब भारतीय जवानों की ताकत के आगे पस्त पड़े चीनी सैनिक, रस्साकशी में ‘देसी वीरों’ को हिला भी न पाए

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

खार्तूम 29 मई 2024। सूडान में संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन के हिस्से के तौर पर तैयान भारतीय सैनिकों ने अपने चीनी समकक्षों के खिलाफ एक रस्साकशी प्रतियोगिता में जीत हासिल की। सेना के अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की है। इस प्रतियोगिता को लेकर वायरल हो रहे वीडियो में दोनों देशों के सैनिकों के अंदर प्रतिस्पर्धी भावना देखने को मिला। शारीरिक कौशल और टीम वर्क के साथ भारतीय सैनिकों ने अपनी ताकत और दृढ़ संकल्प का प्रदर्शन करते हुए चीन पर उल्लेखनीय जीत हासिल की। भारतीय सेना के अधिकारियों की तरफ से जारी इस वीडियो ने सभी यूजर्स का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया।

बता दें कि सूडान में संयुक्त राष्ट्र मिशन (यूएनएमआईएस) की स्थापना संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद द्वारा 24 मार्च 2005 में की गई थी। इसकी स्थापना सूडान सरकार और सूडान पीपुल्स लिबरेशन मूवमेंट के बीच व्यापक शांति समझौते पर हस्ताक्षर के जवाब में की गई थी। यूएनएमआईएस का मुख्य उद्देश्य शांति समझौते के कार्यान्वयन का समर्थन करना, मानवीय सहायता, सुरक्षा, मानवाधिकारों को बढ़ावा देना है। 

Leave a Reply

Next Post

सहयोग बढ़ाने के लिए कई समझौतों को अंतिम रूप देंगे भारत और सिंगापुर, मजबूत होंगे रणनीतिक संबंध

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 29 मई 2024। भारत और सिंगापुर हरित अर्थव्यवस्था, डिजिटलीकरण, उर्जा, खाद्य सरक्षा और स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्रों में सहयोग को बढ़ाने के लिए करीब आधा दर्जन महत्वकांक्षी समझौतों को अंतिम रूप देने पर विचार कर रहा है। ताकि अपने रणनीतिक संबंधों को मजबूत […]

You May Like

मोहम्मद बिन सलमान चाहते थे अमेरिका करे हूतियों पर हमला....|....विनोद साहनी हत्याकांड: हत्यारों को फांसी देने की मांग....|....शराब के खिलाफ महिलाओं का हल्लाबोल....|....'छात्रों की गूंज': राहुल गांधी ने लिखा 19 को इंदौर में रहूंगा....|....6 साल की मासूम से हैवानियत, कार में बंद कर ली थी जान....|....किराए के बैंक खातों से 95 लाख का साइबर फ्रॉड....|....तहसीलदार की कुर्सी के ठीक ऊपर भरभराकर गिरी छत....|....बैंक हड़ताल: शाखाओं पर सेवाएं ठप, ग्राहकों की बढ़ी परेशानी....|....जेल में बिगड़ी मादुरो की पत्नी की सेहत....|....जल संरक्षण और हर घर तक स्वच्छ पेयजल हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री साय