‘ये गलत शब्द है…’, रूस-यूक्रेन युद्ध में भारत पर दबाव बनाने के सवाल पर भड़के अमेरिकी सुरक्षा सलाहकार

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

टोक्यो 20 मई 2023। भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी-7 सम्मेलन में शामिल होने के लिए जापान दौरे पर हैं। इस दौरान उनकी यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की से भी मुलाकात का कार्यक्रम है। ऐसे में अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जैक सुलिवन से सवाल किया गया कि क्या अमेरिका, रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर भारत पर दबाव बनाएगा? इसके जवाब में अमेरिकी एनएसए जैक सुलिवन ने कहा कि ‘मुझे लगता है कि दबाव, गलत शब्द है।

अमेरिकी एनएसए ने कही ये बात
अमेरिकी एनएसए ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि ‘दबाव एक गलत शब्द है। मेरा मतलब है कि राष्ट्रपति बाइडन अहम नेताओं के साथ इस तरह काम नहीं करते। हालांकि हम इस अवसर पर भारतीय प्रधानमंत्री और ब्राजीन के राष्ट्रपति से बातचीत करेंगे कि किस तरह से दोनों देश उत्पादक भूमिका निभा सकते हैं। सुलिवन ने कहा कि ब्राजील ने कई यूएन जनरल असेंबली के प्रस्तावों का समर्थन किया है और इसके लिए राष्ट्रपति लुला को धन्यवाद दिया जाएगा।’

जी-7 सम्मेलन में शामिल होने जापान पहुंचे हैं पीएम मोदी
जैक सुलिवन ने कहा कि यूक्रेन मुद्दे के अलावा भी कई अन्य अहम मुद्दों पर भी बातचीत होगी। बता दें कि जापान के हिरोशिमा में हो रहे जी-7 सम्मेलन में भारत को बतौर मेहमान देश के रूप में आमंत्रित किया गया है। भारत के अलावा इस सम्मेलन में इंडोनेशिया, दक्षिण कोरिया, वियतनाम और ऑस्ट्रेलिया भी बतौर मेहमान देश शामिल हो रहे हैं। 

यूक्रेन के राष्ट्रपति भी होंगे जी-7 सम्मेलन में शामिल
जापान में जी-7 सम्मेलन के अलावा क्वाड की बैठक भी होनी है। पहले यह बैठक ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में आयोजित होनी थी लेकिन अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा अपना दौरे में कटौती की है, जिसकी वजह से अब क्वाड की बैठक जापान में आयोजित होगी। जी-7 की बैठक में यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिरी जेलेंस्की भी शामिल होंगे और उनकी पीएम मोदी से द्विपक्षीय मुलाकात भी हो सकती है। 

Leave a Reply

Next Post

चार उंगलियां काट लीं, एसिड से जलाया; चार दिन से गायब 9 साल की बच्ची की ऐसी वीभत्स हत्या

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव वैशाली 20 मई 2023। वैशाली के जंदाहा थाना इलाके 4 दिन पहले घर से गायब हुई 9 साल की बच्ची की लाश उसके ही घर के पीछे से बरामद हुई। लाश से तेज दुर्गंध निकल रही थी। मृत बच्ची के दादा ने बताया कि उनकी […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल