सनी लियोनी ने ऑटिस्टिक बच्चों की जिंदगियों को दिया नया आयाम

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 05 सितम्बर 2023। एक्ट्रेस सनी लियोनी हालही में कालीकट की यात्रा पर थीं, जहां उन्होंने ऑटिस्टिक बच्चों की मदद के लिए अपना हाथ बढ़ाया और साथ ही केरल के लोगों के दिलों पर गहरा प्रभाव छोड़ा। रद्द होने के कगार पर पहुंच रहे एक कार्यक्रम के लिए सनी का अटूट समर्थन और उनकी वापसी ने केरल के लोगों के दिलों में उनकी खास जगह बना दी।
जैसे ही वह उन बच्चों के साथ हाथ में हाथ डालकर रैंप पर चलीं, उनके चेहरों पर खुशी की लहर दौड़ पड़ी। ऑडियंस में बैठें एक्ट्रेस के प्रशंसक उनके इस कार्य से बहुत प्रभावित हुए। यह दिन कालीकट के लोगों के जहन में हमेशा के लिए बस गया। ऑटिस्टिक बच्चों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए सनी लियोनी की अटूट प्रतिबद्धता और बच्चों के लिए उनका स्नेह ने एक स्थायी प्रभाव छोड़ा। रैंप पर सनी लियोनी की मौजूदगी किसी सेलिब्रिटी से कहीं ज्यादा थी। एक्ट्रेस फिलहाल अंतरराष्ट्रीय फ़िल्म फेस्टिवल्स में प्रदर्शित अपनी फिल्म “कैनेडी” से दर्शकों और क्रिटिक्स से खूब प्रशंसा प्राप्त कर रही हैं। इसके अलावा सनी अब तमिल फिल्म “कोटेशन गैंग” में जैकी श्रॉफ, प्रियामणि और सारा अर्जुन जैसी प्रतिभाओं के साथ मुख्य भूमिका में नज़र आएंगी।

Leave a Reply

Next Post

भाजपा नेताओं ने शुरू किया देश के लिए 'भारत' शब्द का इस्तेमाल, असम सीएम बोले- रिपब्लिक ऑफ भारत

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 05 सितम्बर 2023। विपक्ष की ओर से अपने साझा गठबंधन को इंडिया नाम दिए जाने के बाद से इस पर राजनीति शुरू हो गई। भाजपा नेताओं की तरफ से इंडिया को लेकर दिए जा रहे बयानों के बीच अब पार्टी के सांसदों ने […]

You May Like

इंदौर में महिला की हत्या की आशंका, 25 दिन पहले हुआ था लव मैरेज....|....भोपाल के करोंद में रविवार को मटकी फोड़ का महासंग्राम....|....सीएम बोले-सुप्रीम कोर्ट में मजबूती से रखेंगे पक्ष, बेहतर समाधान निकालेंगे....|....बाईपास की मांग को लेकर पदयात्रा का ऐलान पड़ा भारी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ दुबे को नोटिस....|....मृत भालू के नाखून काटकर ले गए थे आरोपी, वन विभाग ने दो को दबोचा....|....195वीं बटालियन सीआरपीएफ ने मनाया 20वां स्थापना दिवस....|....अब थाना बनेगा ‘एसपी ऑफिस’....|....वेतन एरियर जारी करने के बदले 10 हजार की रिश्वत....|....हथियारों का रास्ता छोड़ा, अब घर लौटे 50 पूर्व माओवादी....|....तुकाराम की राह पर चला बेंगलूरु खाद्य सुरक्षा विभाग