शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों पर आधारित होगी वर्ष 2021 के शासकीय डायरी एवं कैलेण्डर

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर 13 अक्टूबर 2020। वर्ष 2021 के लिए शासकीय डायरी एवं कैलेण्डर के मुद्रण की प्रारंभिक तैयारियां शुरू कर दी गयी है। इसी सन्दर्भ में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में मुख्य सचिव आर.पी. मण्डल की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में शासकीय डायरी और कैलेण्डर के लिए प्रकाशन सामग्री के रूप में शासन की कल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों से संबंधित छायाचित्रों का उपयोग किया जाएगा। मुख्य सचिव आर.पी. मण्डल ने इस हेतु जरूरी प्रकाशन सामग्री का निर्धारण जल्द से जल्द करने और उसका प्रस्तुतिकरण करने के निर्देश दिए है। उन्होंने प्रकाशन सामग्री के गुणवत्ता का विशेष रूप से ध्यान रखने के निर्देश दिए है।

बैठक में सचिव राजस्व विभाग सुश्री रीता शांडिल्य, सचिव सामान्य प्रशासन एवं जनसम्पर्क विभाग डी.डी. सिंह, संचालक शासकीय मुद्रणालय सुश्री जयश्री जैन और संवाद के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी उमेश मिश्रा उपस्थित थे। वीडियों कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संस्कृति विभाग के सचिव पी. अन्बलगन, गृह विभाग और चिप्स के वरिष्ठ अधिकारी भी बैठक में शामिल हुए। 

Leave a Reply

Next Post

कोरोना वायरस से सुरक्षा: 16 अक्टूबर तक सूरजपुर के संयुक्त जिला कार्यालय में आमजनों की प्रवेश पर रहेगा प्रतिबंधित

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर 13 अक्टूबर 2020। कोरोना वायरस से सुरक्षा के लिए सूरजपुर के संयुक्त जिला कार्यालय में 12 से 19 अक्टूबर तक आमजनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया। संयुक्त कलेक्टर द्वारा संयुक्त जिला कार्यालय सूरजपुर में 12 से 16 अक्टूबर तक आमजनों का प्रवेश प्रतिबंधित करने […]

You May Like

जालंधर में पकड़ा गया एफबीआई का मोस्ट वांटेड ठग....|....ईरानी तेल टैंकर पर अमेरिकी हमला: धू-धू कर जलता रहा जहाज....|....कहीं पेड़ों पर क्यूआर कोड, तो पहियों पर साइंस लैब....|....पूर्व उप मुख्यमंत्री के बयान ने खोले पुराने जख्म - डॉ. चरणदास महंत....|....मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह