वन विभाग की सघन कार्रवाई: अभ्यारण्य सहित वन क्षेत्रों में जगह-जगह लगाए जा रहे रात्रि गश्त

indiareporterlive
शेयर करे

लगभग 82 हजार रूपए के अवैध लकड़ी चिरान तथा लट्ठे सहित 3 मोटर-सायकिल के राजसात की कार्रवाई

अब तक पांच आरोपी गिरफ्तार

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर, 23 सितम्बर 2020। वन मंत्री मोहम्मद अकबर के निर्देशानुसार वन विभाग द्वारा राज्य भर में वनों में अवैध शिकार, अवैध कटाई और अवैध परिवहन पर रोकथाम सहित वनों की सुरक्षा के लिए सघन कार्रवाई जारी है। इसके तहत अभ्यारण्य सहित वन क्षेत्रों में जरूरत के मुताबिक जगह-जगह दिन के साथ-साथ रात्रि गश्त भी लगाए जा रहे हैं। इस कड़ी में उदंती-सीतानदी टायगर रिजर्व में 22 सितम्बर को मध्य रात्रि 1.50 बजे नगरी से मैनपुर मेन रोड में छह आरोपियों से तीन मोटर-सायकल में 24 नग साल चिरान का अवैध परिवहन करते हुए पकड़ा गया। इसका अनुमानित मूल्य 27 हजार रूपए से अधिक आंका गया है। इसी तरह गरियाबंद वन मंडल के अंतर्गत तहसील मुख्यालय मैनपुर से 16 किलोमीटर दूर ग्राम शुक्लाभाटा मोहन्दा में मंगलवार को मन्नूलाल के घर में दबिश देकर साल लकड़ी के तीन लट्ठे तथा चिरान सहित 2 नग हाथ आरा की जब्ती की कार्रवाई की गई। इसका अनुमानित मूल्य 55 हजार रूपए से अधिक आंका गया है। 

प्रधान मुख्य वन संरक्षक राकेश चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे इस अभियान में उदंती-सीतानदी टायगर रिजर्व के उप निदेशक आयुष जैन तथा गरियाबंद वन मंडल के अंतर्गत की गई कार्रवाई में वन मंडलाधिकारी मयंक अग्रवाल के निर्देशानुसार गठित टीम का सराहनीय योगदान रहा। इस संबंध में मुख्य वन संरक्षक जे.आर. नायक ने बताया कि उदंती-सीतानदी टायगर रिजर्व में रात्रि गश्त के दौरान हुई कार्रवाई में सोंढूर (मेचका) से आरोपी युगल किशोर, गुलशन कुमार साहू, डिगेश विश्वकर्मा, ग्राम घटुला से आरोपी उमेश्वर साहू तथा सौरभ गांड़ा और ग्राम मेचका से आरोपी तिजेश्वर गोंड़ से 3 नग मोटर-सायकल में परिवहन करते 24 नग साल लकड़ी के अवैध चिरान को जब्त किए गए हैं। इनमें से अब तक 5 आरोपियों को गिरफ्तार गर लिया गया है और एक आरोपी की खोजबीन की जा रही है। इसके अलावा आरोपियों से जब्त 3 मोटर-सायकिलों के भी राजसात की कार्रवाई की जा रही है। उक्त कार्रवाई में परिक्षेत्र अधिकारी अरसीकन्हार गोपाल सिंह कश्यप, नीलकंठ धु्रव, अशोक निर्मलकर, भोजराज साहू तथा नारायण धु्रव आदि वन विभाग के अमले का सराहनीय योगदान रहा। इसी तरह वन मंडल गरियाबंद के अंतर्गत की गई कार्रवाई में उप वन मंडलाधिकारी मनोज चन्द्राकर और वन परिक्षेत्र अधिकारी धवलपुर राजेन्द्र सोरी, वनपाल रामकुमार रात्रे, उप वन क्षेत्रपाल मधुशंकर मिश्रा तथा तुषार नेताम, कमलेश धु्रव, रामध्वज मौर्य आदि विभागीय अमले का भरपूर योगदान रहा।

Leave a Reply

Next Post

राष्ट्रीय कृमि-मुक्ति दिवस कार्यक्रम 2020 : आंगनबाडी कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर बच्चों को खिलाई कृमि नाशक गोली

शेयर करेप्रदेश के 1.14 करोड बच्चों और किशोरों को कृमिनाशक गोली एल्बेंडाजाॅल खिलाने का लक्ष्य इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर, 23 सितम्बर 2020। प्रदेश में  23 सितम्बर से राष्ट्रीय कृमि-मुक्ति दिवस कार्यक्रम का आयोजन शुरू हो गया I इस दौरान आंगनबाडी कार्यकर्ताओं द्वारा गृह भ्रमण कर, आंगनबाड़ी केंद्रों और पंचायतों में […]

You May Like

'जो देश का नागरिक नहीं, उसे बाहर करेंगे', घुसपैठियों को लेकर अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला....|....जेल से छूटे, फांसी घर विवाद में लटके केजरीवाल, भाजपा ने केजरीवाल को 'अराजक' करार दिया....|....'जब तक लोगों के साथ अन्याय होता रहेगा, तृणमूल संघर्ष करती रहेगी', बोले अभिषेक बनर्जी....|....ईरान पर अमेरिका-इस्राइल हमले को लेकर कांग्रेस का केंद्र पर हमला, स्पेन के पीएम के बयान की तारीफ की....|....‘द केरल स्टोरी 2’ पर राहुल गांधी ने कसा तंज, मनोज तिवारी की पत्नी ने दिया जवाब; बोलीं- ‘समाज को आईना दिखा रही’....|....अब पश्चिम एशिया में मेरोप्स सिस्टम तैनात करेगा अमेरिका, ईरानी ड्रोन से बचाव की तैयारी तेज....|....‘किस्सा कोर्ट कचहरी का’ में संजीव जयसवाल का दमदार अवतार....|....₹2550 मिलियन के फ्रेश इश्यू के साथ बाजार में उतरेगी इनोविजन लिमिटेड....|....ग्लैमर से आगे बढ़कर पावर ड्रेसिंग में छाईं काशिका कपूर....|....सोनिया गांधी ने खामेनेई की हत्या पर सरकार पर किया तीखा हमला, कहा- संसद में इस पर चर्चा होनी चाहिए