तमिलनाडु: तंजावुर के मंदिर में उत्सव के दौरान बड़ा हादसा, करंट लगने से बच्चों समेत 11 की मौत, कई घायल

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

चेन्नई 27 अप्रैल 2022। तमिलनाडु के तंजावुर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक मंदिर में उत्सव के दौरान करंट लगने से 11 लोगों की मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि यह हादसा मंदिर से निकलने वाली रथयात्रा के दौरान हुआ। घटना में कई लोगों के घायल होने की बात भी सामने आई है। तंजावुर पुलिस के मुताबिक, घटना कालिमेदू में अप्पार मंदिर में हुई। मंदिर से रथयात्रा निकलने के बाद जब इसके मुड़ने की बारी आई तो ऊपर बिछे तारों के जाल की वजह से रथ को आगे नहीं ले जाया जा सका। हालांकि, जैसे ही रथ को पीछे किया गया, उसका संपर्क हाई-टेंशन लाइन से हो गया और और करंट पूरे रथ पर फैल गया। घटना में कुछ बच्चों की भी जान जाने की बात सामने आई है। 

बताया गया है कि घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए और उन्हें तंजावुर के ही मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। सेंट्रल जोन के आईजी वी बालाकृष्णन और तंजावुर की एसपी रवली प्रिया घायलों को देखने अस्पताल पहुंचे। हादसे की जो तस्वीरें सामने आई हैं, उनमें रथ को पूरी तरह से जलते देखा जा सकता है।

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के दफ्तर की तरफ से इस घटना के जांच के आदेश दे दिए गए हैं। साथ ही हादसे में मारे गए लोगों के लिए पांच-पांच लाख रुपये मुआवजे का एलान किया गया है।

Leave a Reply

Next Post

विदेश दौरा: रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच यूरोप जाएंगे पीएम मोदी, इन देशों के राष्ट्राध्यक्षों से होगी संकट खत्म करने पर चर्चा

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 27 अप्रैल 2022। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2022 में होने वाले पहले विदेशी दौरे का शेड्यूल आ गया है। विदेश मंत्रालय के मुताबिक, रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच पीएम मोदी दो मई से चार मई तक यूरोप के दौरे पर रहेंगे। वे जर्मनी, डेनमार्क […]

You May Like

मछली पकड़ने गए कारपेंटर की नदी में डूबने से मौत....|....बाबाधाम जाने वाले कांवड़ियों के लिए खुशखबरी....|....ऑक्सीजोन से विस्थापित दुकानदार क्रिस्टल आर्केड के सामने बसाए जाएंगे....|....पुलिस कार्रवाई पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, स्वतंत्र जांच के संकेत....|....अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत....|....गौरेला में बारिश के कारण स्कूल नहीं जा पा रहे थे बच्चे....|....नवविवाहित दंपती को सोशल मीडिया पर अश्लील संदेश भेजकर किया परेशान....|....करोड़ों के स्क्रैप चोरी मामले में सीआईएसएफ के 7 जवान सस्पेंड....|....फर्जी एसीबी अधिकारी बनकर आबकारी अधिकारी से मांगी शराब और नकदी....|....कार्बन फैक्ट्री ब्लास्ट के बाद एक और लापरवाही