10 राज्यों में अगले पांच दिन तक तेज लू; पश्चिम से लेकर पूर्वोत्तर तक तूफान-बारिश के साथ गिरेंगे ओले

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 22 अप्रैल 2025। उत्तर, मध्य और पूर्वी भारत के ज्यादातर इलाकों को अभी भीषण गर्मी और लू से राहत नहीं मिलने वाली है। पंजाब और हरियाणा से लेकर बंगाल और ओडिशा तक अगले चार से पांच दिन भीषण गर्मी के साथ ही तेज लू चलने की संभावना है। इस दौरान पश्चिमोत्तर से पूर्वोत्तर भारत के राज्यों में अलग-अलग स्थानों पर आंधी-तूफान और भारी बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हो सकती है। कुछ जगहों पर तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस तक की भी वृद्धि दर्ज की जा सकती है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार, 25, 26 अप्रैल तक मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़ और पूर्वी राजस्थान के कुछ इलाकों में लू चलेगी। 22-25 अप्रैल के दौरान हरियाणा और ओडिशा में और 22-26 के दौरान पंजाब में तीव्र गर्म हवाएं चलने की संभावना है। 23 से 26 अप्रैल के दौरान पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी इलाके और पश्चिमी राजस्थान में लू चल सकती है। वहीं, 25 और 26 अप्रैल को बिहार और झारखंड में गर्मी का तीव्र प्रकोप देखा जा सकता है।

आईएमडी के मुताबिक, 25 अप्रैल तक तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, तटीय आंध्र प्रदेश और रायलसीमा में मौसम गर्म और आर्द्र रह सकता है। 24 अप्रैल तक मराठवाड़ा, बिहार, झारखंड में भी प्रचंड गर्मी पड़ेगी और उमस बनी रहेगी। 22 और 23 अप्रैल को कोंकण और गोवा, 24 और 25 अप्रैल को मध्य महाराष्ट्र और 22-24 अप्रैल के दौरान गुजरात के दक्षिणी भाग में भी गर्म और आर्द्र मौसम रहने की संभावना है।

 इन राज्यों में चढ़ेगा पारा
अगले छह दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम भारत में अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि होने की संभावना है। अगले 3 दिनों के दौरान मध्य भारत और गुजरात में अधिकतम तापमान में लगभग 2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है। वहीं, मध्य भारत अगले 24 घंटे के बाद 6 दिनों के दौरान पारा 2-3 डिग्री सेल्सियस तक चढ़ सकता है। पूर्वी भारत में भी अधिकतम तापमान 4-6 डिग्री सेल्सियस बढ़ सकता है।

हिमाचल में आंधी-तूफान का अलर्ट
मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश में आंधी-तूफान और भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। 24 और 27 के दौरान राज्य के ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बारिश के साथ हिमपात होने की भी संभावना है। बीते 24 घंटे के दौरान भी राज्य के किनौर और चांबा में भारी बारिश दर्ज की गई और मैदान इलाकों में हल्की बारिश हुई। शिमला जिले के ऊपरी क्षेत्रों, मंडी, लाहौल-स्पीति, चंबा और कांगड़ा के पालमपुर में ओले गिरे।

Leave a Reply

Next Post

एक राष्ट्र-एक चुनाव पर JPC की बैठक आज, सात घंटे चलेगी; पहला सत्र सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश के साथ

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 22 अप्रैल 2025। एक राष्ट्र-एक चुनाव पर संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) की अहम बैठक 22 अप्रैल को यानी आज होगी। बैठक सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक चलेगी। इस दौरान कई जाने-माने कानून विशेषज्ञों से बातचीत की जाएगी। बैठक कुल चार सत्रों […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं