राजस्थान में अंदरूनी लड़ाई रही हार की वजह, प्रदेश कांग्रेस कमेटी में बड़े फेरबदल का फैसला

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

जयपुर 10 दिसंबर 2023। कांग्रेस ने राजस्थान और मिजोरम में हुई हार के नतीजों की अलग-अलग समीक्षा की। बैठक में पार्टी ने राजस्थान में मिली हार पर विस्तार से चर्चा की। सूत्रों के मुताबिक, पार्टी ने राज्य में पूरी तरह से फेरबदल करने का निर्णय लिया है। पार्टी की अंदरूनी लड़ाई के कारण मिली हार पर केंद्रीय नेतृत्व ने खासी नाराजगी जाहिर की है।

बैठक के बाद पार्टी के प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा, कांग्रेस का वोट प्रतिशत 30 है, जो भाजपा के 40 फीसदी से काफी कम है। इसके बाद भी तीनों राज्यों में राजस्थान में कांग्रेस का प्रदर्शन अच्छा रहा है। कांग्रेस के बहुत सारे उम्मीदवार बहुत कम वोटों से हारे। पिछली गलतियों से सीख लेते हुए कांग्रेस लोकसभा की तैयारी में जुटेगी। 

गहलोत ने साधा भाजपा पर निशाना, कहा-हफ्तेभर बाद भी नहीं मिल रहे मुख्यमंत्री
गहलोत ने कहा, भाजपा ने झूठ बोलकर चुनाव जीता है। राज्य के कार्यवाहक मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा और कहा, एक सप्ताह हो गया नतीजे आए। अब तक तीन में से एक राज्य में भी उनका मुख्यमंत्री तय नहीं है।

Leave a Reply

Next Post

2024 के चुनाव से पहले ही राष्ट्रपति पद की रेस में बाइडन से आगे निकले ट्रंप, जनमत में बने लोगों की पसंद

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव वांशिगटन 10 दिसंबर 2023। साल 2024 में अमेरिका में होने वाले राष्ट्रपति पद की रेस में डोनाल्ड ट्रंप ने मौजूदा राष्ट्रपति जो बाइडन को पीछे छोड़ दिया है। दरअसल राष्ट्रीय सर्वे में डोनाल्ड ट्रंप को 47 प्रतिशत लोगों की पहली पसंद बनकर उभरे हैं। वहीं […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं