दूसरे टेस्ट से भी बाहर हुए कप्तान शुभमन, इलाज के लिए मुंबई जाएंगे, गुवाहाटी में पंत संभालेंगे कमान

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 21 नवंबर 2025। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेली जा रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से एक बड़ा अपडेट सामने आया है। कप्तान शुभमन गिल दूसरे टेस्ट से भी बाहर हो गए हैं। उन्हें पहले टेस्ट के दौरान बल्लेबाजी करते समय गर्दन में चोट लगी थी। इसके बाद वह पहली पारी में ठीक से बल्लेबाजी नहीं कर पाए थे और रिटायर्ड हर्ट हुए थे और फिर दूसरी पारी में बल्लेबाजी के लिए नहीं उतरे थे। उन्हें तुरंत चेक अप के लिए ले जाया गया था। अब वह दूसरे टेस्ट से भी बाहर हो गए हैं।

बीसीसीआई सचिव ने दिया अपडेट
बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया ने जानकारी देते हुए बताया कि, ‘टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल, जो दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के दौरान गर्दन की चोट से जूझ रहे थे, वह गुवाहाटी में होने वाले दूसरे टेस्ट से बाहर हो गए हैं। गिल को कोलकाता टेस्ट के दूसरे दिन गर्दन में चोट लगी थी और दिन का खेल खत्म होने के बाद उन्हें जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया था। उन्हें निगरानी में रखा गया और अगले दिन डिस्चार्ज कर दिया गया। इसके बाद 19 नवंबर 2025 को वे गुवाहाटी पहुंचे। हालांकि, वे पूरी तरह फिट नहीं हो पाए हैं और इसी कारण वे दूसरे टेस्ट में हिस्सा नहीं ले सकेंगे। आगे की जांच और इलाज के लिए अब वे मुंबई रवाना होंगे। उनकी गैरमौजूदगी में टीम की कप्तानी ऋषभ पंत करेंगे।’

भारत के लिए बड़ा झटका
भारत के लिए यह बड़ा झटका है क्योंकि टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कोलकाता टेस्ट हार गई थी। टीम 124 रन के लक्ष्य को भी नहीं हासिल कर सकी थी और 30 रन पीछे रह गई थी। तब गिल की कमी काफी खली थी। अब दूसरे टेस्ट में उनकी गैरमौजूदगी से नुकसान हो सकता है। भारत पहले ही 0-1 से पीछे है और क्लीन स्वीप का खतरा मंडरा रहा है। 

पंत पहली बार करेंगे टेस्ट में कप्तानी
पंत टेस्ट में पहली बार कप्तानी करते दिखेंगे। यह उनके लिए खुद को साबित करने का बड़ा मौका है। पंत पिछले टेस्ट में कुछ खास बल्लेबाजी नहीं कर सके थे। पहली पारी में वह 27 रन और दूसरी पारी में दो रन बनाकर आउट हुए थे। अब वह अपनी कप्तानी में टीम इंडिया को जीत दिलाकर सीरीज में वापसी कराना चाहेंगे। यह भारत के लिए अहम मुकाबला है। गिल की जगह साई सुदर्शन को चौथे नंबर पर खेलने का मौका मिल सकता है। या फिर गंभीर की ऑलराउंडर वाली रणनीति के तहत नीतीश रेड्डी को भी मौका दिया जा सकता है।

Leave a Reply

Next Post

वर्कप्लेस हेल्थ 2030: गोदरेज इंडस्ट्रीज ग्रुप और ग्लोबल पार्टनर्स का लक्ष्य 2030 तक कार्यस्थल स्वास्थ्य को नए युग के अनुरूप ढालना

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 24 नवंबर 2025। गोदरेज इंडस्ट्रीज ग्रुप ने द ग्लोबल सेंटर फॉर हेल्दी वर्कप्लेसेज़ (जीसीएचडब्ल्यू) और आरोग्य वर्ल्ड के सहयोग से 20–21 नवंबर को मुंबई स्थित ‘गोदरेज वन’ में ग्लोबल समिट 2025 और 14वीं वार्षिक हेल्दी वर्कप्लेस कॉन्फ्रेंस का सफल आयोजन किया गया। “वर्कप्लेस हेल्थ […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण