केरल कांग्रेस प्रमुख ने शशि थरूर को दी चेतावनी, कहा- निर्देश मानें, नहीं तो हटाए जाएंगे

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

कन्नूर 27 दिसंबर 2021। केरल प्रदेश कांग्रेस के प्रमुख के सुधाकरण ने रविवार को कहा पार्टी में कोई भी उनके निर्देशों की अनदेखी नहीं कर सकता, यहां तक कि कांग्रेस सांसद शशि थरूर भी। उन्होंने कहा, शशि थरूर पार्टी में केवल एक व्यक्ति हैं। एक शशि थरूर, कांग्रेस नहीं है। अगर वह पार्टी के फैसलों के दायरे में रहते हैं तो वह पार्टी का हिस्सा रहेंगे और अगर वह इसे नकारते हैं तो उन्हें बाहर निकाल दिया जाएगा।

केरल में सेमी-हाई स्पीड रेल कॉरिडोर के खिलाफ पार्टी सांसदों द्वारा केंद्र को लिखे जाने वाले पत्र पर हस्ताक्षर करने से इंकार करने और हाल में मुख्यमंत्री पिनराई विजयन की खुलेआम तारीफ करने के बाद से थरूर प्रदेश इकाई के नेताओं के रोष का सामना कर रहे हैं।

पार्टी नेताओं की ओर से आलोचना किए जाने पर थरूर ने ट्वीट किया था कि कुछ मुद्दों पर राजनीतिक मतभेद को अलग रखना चाहिए। उन्होंने कहा था वह सिल्वर लाइन प्रोजेक्ट पर अध्ययन के बाद वह अपनी राय जाहिर करेंगे।

Leave a Reply

Next Post

आप मेरे विचारों को कैद नहीं कर सकते, महात्मा गांधी के खिलाफ टिप्पणी पर बोले राहुल गांधी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 27 दिसंबर 2021। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक समारोह के दौरान महात्मा गांधी के खिलाफ की गई कथित टिप्पणियों की आलोचना की और राष्ट्रपिता को उद्धृत करते हुए सोमवार को कहा कि उनके विचारों को कैद नहीं […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल