BCCI का बड़ा फैसला, 87 साल में पहली बार नहीं होगा रणजी ट्रॉफी का आयोजन

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी BCCI ने फैसला कर लिया है। इस सीजन में रणजी ट्रॉफी की जगह विजय हजारे ट्रॉफी खेली जाएगी। दरअसल, कोरोना ने देश में खेल की दशा और दिशा दोनों बदल दी। अप्रैल में आईपीएल के 14वें सीजन का आयोजन तय है, ऐसे में बीसीसीआई के पास किसी भी घरेलू टूर्नामेंट के आयोजन के लिए सिर्फ दो महीने का ही समय बाकी है। इन सबको ध्यान में रखते हुए बीसीसीआई ने सभी संघों से विजय हजारे ट्रॉफी और रणजी ट्रॉफी में से किसी एक के आयोजन पर राय मांगी थी।

बोर्ड सचिव जय शाह के मांगे गए सुझाव पर विभिन्न राज्य क्रिकेट संघों ने अपनी राय दे दी है, जिसके आधार पर इस सीजन विजय हजारे के अलावा सीनियर महिला एकदिवसीय और अंडर-19 वीनू मांकड़ ट्रॉफी का ही आयोजन करेगा। अभी किसी भी टूर्नामेंट की तारीखों का एलान नहीं हुआ है, लेकिन अनुमान के मुताबिक फरवरी के दूसरे और तीसरे हफ्ते हजारे ट्रॉफी की शुरुआत हो सकती है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक आंध्र प्रदेश को छोड़कर अधिकतर राज्य संघ विजय हजारे ट्रॉफी के पक्ष में है। अधिकतर संघ छोटे फॉर्मेट के टूर्नामेंट पर सहमति जाता रहे हैं।
बोर्ड सचिव जय शाह ने राज्य संघों को खत लिखकर इस फैसले की सूचना दी। यह हमारे लिए बेहद अहम है कि महिलाओं की प्रतियोगिता हो। आप सभी को बताते हुए अत्यंत हर्ष हो रहा है कि हम सीनियर महिला एकदिवसीय टूर्नामेंट के साथ-साथ वीनू मांकड़ अंडर-19 टी-20 ट्रॉफी का आयोजन कर रहे हैं। घरेलू सत्र 2020-21 के लिए प्राप्त आपकी प्रतिक्रियाओँ के आधार पर ही इसला फैसला लिया गया है। बीते साल आईपीएल के बाद मौजूदा समय में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के सफल आयोजन के लिए मैं सभी का शुक्रिया अदा करता हूं।’

Leave a Reply

Next Post

महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद,पीएम मोदी, राजनाथ सिंह सहित कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

शेयर करेपीएम औैर राष्ट्रपति समेत कई नेताओं ने अर्पित की श्रद्धांजलि राष्ट्रपति बोले- बापू के आदर्शों का पालन करने की जरूरत सीएम योगी ने लखनऊ में अर्पित की श्रद्धांजलि इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 30 जनवरी 2021। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के मौके पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और पीएम मोदी दिल्ली […]

You May Like

 निवेश बढ़ाने के लिए 21 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी....|.... दबिश देने गई पुलिस टीम पर लाठी-पत्थरों से हमला....|....रेलवे के जीएम ने यात्रियों से पूछा- रेलवे स्टेशन की सफाई ठीक से होती है क्या?....|....एमपी में केमिकल और पेट्रोकेमिकल उद्योगों को निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे सीएम....|....एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान....|....लिखित माफीनामा, फिर भरे ₹50 हजार के बॉन्ड....|....राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत....|....एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख रुपये का इनाम....|....बार-बार गैस, कब्ज और पेट फूलना? आंतों की सेहत से जुड़े हो सकते हैं ये संकेत....|....45 शहरों में लागू होगी एमएलएफएफ तकनीक