IOC session 2023: मुंबई में होगी अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति की 140वीं मीटिंग, 40 साल बाद भारत को मिली मेजबानी

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 19 फरवरी 2022। अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति की 140वीं बैठक का आयोजन मुंबई में होगा। शनिवार के दिन बीजिंग में हुई ओलंपिक समिति की 139वीं बैठक के दौरान भारत ने अगली बैठक की मेजबानी का आधिकार हासिल किया। इस दौरान किसी भी देश ने भारत का विरोध नहीं किया। अब 2023 में भारत दूसरी बार ओलंपिक समिति की बैठक की मेजबानी करेगा, जबकि मुंबई में पहली बार यह बैठक होगा। अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति की 139वीं बैठक में भारत की तरफ से अभिनव बिंद्रा, नरिंदर बात्रा और नीता अंबानी शामिल हुई थीं। अभिनव भारत के पहले खिलाड़ी हैं, जिन्होंने ओलंपिक में एकल प्रतिस्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता था। वहीं बात्रा भारतीय ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष हैं, जबकि नीता अंबानी भारतीय ओलंपिक समिति की सदस्य हैं। बैठक में भारत के खेल और युवा मंत्री अनुराग ठाकुर भी शामिल हुए थे। 

Leave a Reply

Next Post

PM मोदी से मिलने उनके घर पर पहुंचे अफगानिस्तान से आए हिंदू-सिख, मदद के लिए जताया आभार

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 19 फरवरी 2022। अफगानिस्तान से सिखों और हिंदुओं के एक शिष्टमंडल ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास पर उनसे मुलाकात की। भारत में बड़ी संख्या में अफगान सिख और हिंदू रहते हैं। हाल में तालिबान द्वारा अफगानिस्तान की सत्ता हथियाने के […]

You May Like

अतिथि शिक्षकों को बसों में भरकर ले गई पुलिस....|....परेशान युवक ने खुद का काटा गला....|....छठी कार्यक्रम में पत्नी पर बसूले से हमला....|....एसईसीएल मानिकपुर खदान में कोयला चोरी....|....सिरगिट्टी में होटल सील, दस्तावेज मिले अधूरे....|....खरीफ सीजन में किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होने देगी सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई....|....रैली में घायल 16 पुलिस जवानों से अस्पताल में मिले पुलिस कमिश्नर, उपचार का लिया जायजा....|....राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी मोदी सरकार का डर - दीपक बैज....|....हवा के संग बिखरी माधुरिमा तुली की मासूम मुस्कान....|....रॉकिंग स्टार यश की 'टॉक्सिक' का नया रोमांटिक रंग