जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज में इस पोजिशन पर खेलना चाहते हैं कप्तान शुभमन गिल, दिया यह बयान

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 06 जुलाई 2024। जिम्बाब्वे दौरे पर भारतीय टी20 टीम की अगुआई कर रहे शुभमन गिल खेल के सबसे छोटे प्रारूप में खुद को सलामी बल्लेबाज के तौर पर ढालने चाहते हैं लेकिन वह समझते हैं कि रोहित शर्मा और विराट कोहली की शानदार उपलब्धियों को दोहराना काफी मुश्किल है। हाल ही में संपन्न टी20 विश्व कप में भारत की रिजर्व टीम का हिस्सा रहे गिल ने जिम्बाब्वे के खिलाफ शनिवार से शुरू होने वाली पांच मैचों की टी20 सीरीज की पूर्व संध्या पर कहा, ‘रोहित भाई शानदार ओपनिंग बल्लेबाज थे और विराट भाई ने भी इस विश्व कप में पारी का आगाज किया। मैंने टी20 में भी पारी का आगाज किया है। इसलिए, मुझे लगता है कि मैं टी20 में सलामी बल्लेबाज की भूमिका निभाना चाहूंगा।

गिल ने कहा कि वह कोहली और रोहित जैसे दो महान खिलाड़ियों की बराबरी करने के बारे में सोच कर खुद पर दबाव हावी नहीं होने देना चाहते है। गिल ने रोहित और कोहली के इस प्रारूप से संन्यास के बाद अपेक्षाओं के दबाव से निपटने के बारे में पूछे जाने पर कहा, ‘दबाव और अपेक्षाएं…मुझे लगता है कि ये हमेशा रहते हैं।  विराट भाई और रोहित भाई ने जो हासिल किया है, अगर मैं उसे हासिल करने या उस तक पहुंचने की कोशिश करूंगा, तो यह मेरे लिए बहुत मुश्किल होगा। उन्होंने कहा, ‘हर खिलाड़ी का अपना लक्ष्य होता है, जहां वह पहुंचना चाहता है। यही दबाव है। अगर आप वहां पहुंचना चाहते हैं जहां दूसरे लोग पहुंच चुके हैं, तो आप पर अधिक दबाव होगा।’ गिल ने कहा कि आईपीएल 2024 में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए शानदार फॉर्म में रहे अभिषेक शर्मा पांच मैचों की टी20 सीरीज के शुरुआती मैच में उनके साथ पारी की शुरुआत करेंगे।

उन्होंने कहा, ‘अभिषेक शर्मा मेरे साथ पारी का आगाज करेंगे और रुतुराज गायकवाड़ तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी करेंगे।’ हार्दिक पंड्या के मुंबई इंडियंस की कप्तानी संभालने के बाद गिल ने आईपीएल में गुजरात टाइटंस का नेतृत्व किया था। गिल को आईपीएल में मिली कप्तानी के अनुभव से फायदा होने की उम्मीद है। उन्होंने कहा, ‘जब मैंने पहली बार अपनी आईपीएल टीम की कप्तानी की तो मैंने बहुत सारे सबक सीखे। मुझे अपने बारे में और नेतृत्व के तरीके के बारे में बहुत सी बातें जानने को मिलीं।

Leave a Reply

Next Post

चमोली में भूस्खलन के बाद चट्टानों की चपेट में आने से 2 पर्यटकों की मौत, हैदराबाद के थे रहने वाले

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव चमोली 06 जुलाई 2024। उत्तराखंड के चमोली जिले में शनिवार को भूस्खलन के बाद चट्टानों की चपेट में आने से हैदराबाद के दो पर्यटकों की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि यह दुर्घटना बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर गौचर और कर्णप्रयाग के बीच चटवापीपल के पास हुई। पुलिस […]

You May Like

इंदौर में महिला की हत्या की आशंका, 25 दिन पहले हुआ था लव मैरेज....|....भोपाल के करोंद में रविवार को मटकी फोड़ का महासंग्राम....|....सीएम बोले-सुप्रीम कोर्ट में मजबूती से रखेंगे पक्ष, बेहतर समाधान निकालेंगे....|....बाईपास की मांग को लेकर पदयात्रा का ऐलान पड़ा भारी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ दुबे को नोटिस....|....मृत भालू के नाखून काटकर ले गए थे आरोपी, वन विभाग ने दो को दबोचा....|....195वीं बटालियन सीआरपीएफ ने मनाया 20वां स्थापना दिवस....|....अब थाना बनेगा ‘एसपी ऑफिस’....|....वेतन एरियर जारी करने के बदले 10 हजार की रिश्वत....|....हथियारों का रास्ता छोड़ा, अब घर लौटे 50 पूर्व माओवादी....|....तुकाराम की राह पर चला बेंगलूरु खाद्य सुरक्षा विभाग