राज्यपाल अनुसुइया उइके से मिलीं बीएसएफ की एडीजी सोनाली मिश्रा, सुरक्षा व्यवस्था पर की चर्चा

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

इंफाल 19 अगस्त 2023। बीएसएफ की अतिरिक्त महानिदेशक (एडीजी) सोनाली मिश्रा ने शुक्रवार को मणिपुर की राज्यपाल अनुसुइया उइके मुलाकात की और राज्य में मौजूदा सुरक्षा स्थिति से अवगत कराया। इस दौरान बीएसएफ के वरिष्ठ अधिकारी भी उनके साथ थे। राज्यपाल ने मणिपुर में शांति व्यवस्था कायम करने में बीएसएफ के प्रयासों की तारीफ की। अपनी मणिपुर यात्रा के दौरान मिश्रा ने सुरक्षा बलों के वरिष्ठ अधिकारियों से बातचीत की और स्थिति का जायजा लिया।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, राज्यपाल से मुलाकात के दौरान बीएसएफ की एडीजी मिश्रा ने कहा कि केंद्रीय बल स्थानीय जनता के संपर्क में हैं और उन्हें मणिपुर में शांति और सामान्य स्थिति की बहाली के लिए अनुकूल माहौल बनाने की आवश्यकता के बारे में जागरूक कर रहे हैं। सोनाली मिश्रा ने बताया कि बीएसएफ की 51 कंपनियां वर्तमान में कानून व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन की सहायता के लिए मणिपुर के नौ जिलों में तैनात हैं। उन्होंने कहा कि बीएसएफ जवानों की अधिकतम तैनाती इंफाल और घाटी और पहाड़ियों (बफर जोन) को जोड़ने वाले क्षेत्रों में है। बीएसएफ अधिकारी ने कहा कि किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

जानकारी के मुताबिक मणिपुर की यात्रा के दौरान सोनाली मिश्रा ने कई जगह का दौरा किया और सुरक्षा बलों के वरिष्ठ अधिकारियों से वर्तमान स्थिति पर चर्चा की। जानकारी के मुताबिक, मुलाकात के दौरान राज्यपाल अनुसुइया उइके ने मणिपुर में शांति व्यवस्था कायम करने में बीएसएफ के प्रयासों की तारीफ की।

Leave a Reply

Next Post

पूर्वी लद्दाख में मजबूत होगा सैन्य ढांचा, दुनिया की सबसे ऊंची सड़क-सुरंग और फाइटर जेट बेस बना रहा भारत

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 19 अगस्त 2023। भारत पूर्वी लद्दाख में दुनिया की ऊंची सड़क, सुरंग और फाइटर जेट बेस का निर्माण कर रहा है। यह सैन्य और नागरिक उपयोग के लिए बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में सरकार की योजना के तहत किया जा […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण