प्रेगनेंसी में नार‍ियल पानी पीने से होते हैं ये 5 फायदे

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

23 मई 2022। र्भावस्था के दौरान महिलाओं को अपनी और गर्भ में पल रहे शिशु की सेहत को बनाए रखने के लिए कई तरह के पोषक तत्वों की जरूरत होती है। यही वजह है कि प्रेगनेंसी के दौरान महिलाओं को खान-पान पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी जाती है। प्रेग्‍नेंसी में पोषण से भरपूर चीजें लेना बहुत जरूरी होता है क्‍योंकि इससे मां और शिशु दोनों ही स्‍वस्‍थ रहते हैं। पोषण से भरपूर ऐसी ही चीजों में नारियल पानी का नाम भी शामिल है। नार‍ियल पानी में क्‍लोराइड, इलेक्‍ट्रोलाइट, राइबोफ्लेविन, कैल्शियम, मैग्‍नीशियम और विटामिन सी प्रचुर मात्रा में होता है। कोकोनट डेवलपमेंट बोर्ड के अनुसार, गर्भावस्था में नारियल पानी का सेवन करने से शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स और तरल पदार्थो की मात्रा की दैनिक आवश्यकता की पूर्ति हो जाती है।

  • प्रेगनेंसी में नार‍ियल पानी पीने के फायदे-
  • – नारियल पानी शरीर में खून के स्तर को बढ़ाने, यूरिनल इंफेक्शन को दूर करने और ब्लड प्रेशर को कम करने में मददगार है।
  • – नारियल पानी प्रेग्नेंसी में सीने में जलन की समस्‍या से भी राहत दिलाता है।
  • – प्रेग्नेंसी में मॉर्निंग सिकनेस और थकान से राहत पाने के लिए नारियल पानी पी सकते हैं।
  • – गर्भावस्‍था में कब्‍ज होना एक आम समस्‍या है लेकिन नारियल पानी के सेवन से इससे बचा जा सकता है।
  • – नारियल पानी में कैलोरी न के बराबर होती है और ये ओमेगा-3 फैटी एसिड एवं फाइबर से युक्‍त होता है जिससे प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं का वजन नियंत्रित रहता है।

कब पीना चाहिए नार‍ियल पानी-
 गर्भवती महिलाओं को प्रेग्नेंसी की पहली तिमाही में मॉर्निंग सिकनेस और थकान की शिकायत ज्‍यादा रहती है इसलिए इस दौरान नारियल पानी का सेवन करना सबसे ज्‍यादा फायदेमंद रहता है। इस तिमाही में ही भ्रूण के दिमाग का विकास हो रहा होता है इसलिए उसे इस दौरान पोषक तत्‍वों की सबसे अधिक जरूरत होती है। नारियल पानी से मां और शिशु दोनों को ही जरूरी पोषक तत्‍व मिल जाते हैं।

कितना नार‍ियल पानी पीना सही-
नार‍ियल पानी प्रेगनेंसी के दौरान पीना फायदेमंद होता है पर इसका ज्‍यादा सेवन करने से आपको बचना चाह‍िए। आप प्रेगनेंसी के दौरान रोजाना एक ग‍िलास नार‍ियल पानी का सेवन कर सकते हैं। प्रेगनेंसी के दौरान आप रोजाना एक ग‍िलास नार‍ियल पानी का सेवन कर सकते हैं, ध्‍यान रखें क‍ि नार‍ियल ताजा और साफ हो, फफूंद या छेद वाले नार‍ियल का सेवन न करें।

Leave a Reply

Next Post

दिल्ली में आज भी होगी बारिश, इन राज्यों में आंधी-तूफान की आशंका, उत्तर भारत के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 24 मई 2022। मानसून पूर्व की पहली बारिश और आंधी से सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत उत्तर पश्चिम भारत में जनजीवन अस्त-व्यस्त होने के साथ ही लोगों को झुलसाने वाली गर्मी से भी राहत मिली। दिल्ली-एनसीआर में देर रात को हुई बारिश […]

You May Like

गिटम यूनिवर्सिटी ने अकादमिक अनुसंधान पर राष्ट्रीय कॉन्क्लेव आयोजित किया....|....'सीएम योगी की मां, हमारी भी मां'- मौलाना के विवादित बयान पर भड़के स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद, हरदोई में दी बड़ी चेतावनी....|....6 शादियां भी कम पड़ीं, अब 7वीं की तैयारी; थाने पहुंचा बेटा बोला- 'सर, मेरे पापा को रोकिए!'....|....कटनी में भीषण सड़क हादसा: कार-बाइक की टक्कर में चार लोगों की दर्दनाक मौत, परिजनों का रो रोकर बुरा हाल....|....आबकारी नीति मामला: सीबीआई के बाद अब ईडी भी पहुंची दिल्ली हाईकोर्ट, 19 मार्च को होगी सुनवाई....|.... 'परिवर्तन यात्रा' से भाजपा का बड़ा चुनावी संदेश, भ्रष्टाचार और घुसपैठ पर ममता सरकार को घेरा....|....पश्चिम एशिया संकट गहराया, कतर से 1,000 से अधिक भारतीय नागरिकों को सुरक्षित निकाला गया....|....'अगर तेल रोका तो 20 गुना ज्यादा ताकत से करेंगे हमला', ट्रंप ने ईरान को दी नई धमकी; चीन से कही ये बात....|....सोशल मीडिया पर ईरानी हमलों का मना रहे थे जश्न, बहरीन में पांच पाकिस्तानी और एक बांग्लादेशी गिरफ्तार....|....ओडिशा में 12 साल बाद राज्यसभा चुनाव: चार सीटों पर पांच उम्मीदवार मुकाबले में, किसी ने भी वापस नहीं लिया नाम