भारतीय टीम के कोच पद के लिए आवेदन की समय सीमा खत्म, अब तक नहीं हुआ नाम का खुलासा, बोर्ड ने साधी चुप्पी

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 28 मई 2024। भारतीय टीम फिलहाल अमेरिका और वेस्टइंडीज में होने वाले टी20 विश्व कप के लिए न्यूयॉर्क में है। टीम के मौजूदा मु्ख्य राहुल द्रविड़ का कार्यकाल इस वैश्विक टूर्नामेंट के बाद समाप्त हो रहा है और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने पहले ही टीम इंडिया के मुख्य कोच पद के लिए आवेदन मंगाए थे। इसकी अंतिम तिथि 27 मई थी जो अब बीत चुकी है। समय सीमा खत्म होने के बावजूद भारतीय टीम के मुख्य कोच पद के उम्मीदवार को लेकर सस्पेंस बना हुआ है क्योंकि इसे लेकर बोर्ड की ओर से अब तक कोई बयान सामने नहीं आया है। 

गौतम गंभीर ने भी साधी चुप्पी
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज गौतम गंभीर कोच पद की दौड़ में आगे चल रहे हैं। गंभीर आईपीएल 2024 सीजन में विजेता टीम कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के मेंटर थे। हालांकि, उन्होंने भी इस मामले को लेकर चुप्पी साधी हुई है। दोनों पक्षों ने इस बारे में कुछ कहा नहीं है लेकिन लगता है कि बीसीसीआई के सामने बहुत दमदार विकल्प नहीं है। समझा जाता है कि किसी बड़े विदेशी नाम ने पद के लिए आवेदन नहीं किया है और बोर्ड सचिव जय शाह कह ही चुके हैं कि उन्हें ऐसे उम्मीदवार की तलाश है जो भारतीय क्रिकेट के घरेलू ढांचे से बखूबी वाकिफ हो। बीसीसीआई की नजरें राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) के प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण पर थी लेकिन हैदराबाद के इस स्टायलिश पूर्व क्रिकेटर की पूर्णकालिक पद में कोई रूचि नहीं दिखती।

फैसले लेने से पहले समय ले सकता है बोर्ड
बोर्ड के एक सूत्र ने न्यूज एजेंसी पीटीआई के हवाले से कहा, समय सीमा ठीक है लेकिन बोर्ड फैसला लेने से पहले कुछ और समय ले सकता है। इस समय टीम टी20 विश्व कप की तैयारी में व्यस्त है। इसके बाद श्रीलंका और जिंबाब्वे के दौरे पर सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया जाएगा और एनसीए से कोई सीनियर कोच टीम के साथ जा सकता है। ऐसे में जल्दी क्या है।

गंभीर-शाह के बीच हुई थी चर्चा
सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मिली खिताबी जीत के बाद जहां केकेआर के सभी सदस्य खुशी में झूम उठे और जश्न मना रहे थे, वहीं टीम के मेंटर गौतम गंभीर मैच के बाद बीसीसीआई के सचिव जय शाह से मिले थे। इन दोनों की मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई जिससे गंभीर के भारतीय टीम का कोच बनने की अटकलें दोबारा शुरू हो गई थी। हालांकि, केकेआर के मालिक शाहरुख खान के गंभीर से काफी घनिष्ठ संबंध है लिहाजा उनके लिए आईपीएल टीम को छोड़ना आसान नहीं होगा। एक और पहलू यह है कि इस समय न्यूयॉर्क में मौजूद भारत के सीनियर खिलाड़ियों की गंभीर के कोच बनने की संभावना पर क्या राय है, इसे अनदेखा नहीं किया जा सकता।

Leave a Reply

Next Post

भारी बारिश के कारण मिजोरम में 10 मजदूरों की मौत, खदान में लैंड स्लाइड

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव आइजोल 28 मई 2024। मिजोरम के आइजोल जिले में मंगलवार सुबह भारी बारिश के बीच एक पत्थर की खदान ढह जाने से दस लोगों की मौत हो गई और कई लोग लापता हो गए। पुलिस ने कहा कि यह घटना चक्रवात रेमल के पूरे राज्य में […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण