सीएम गहलोत का दावा, बोले- जब से हमारी सरकार आई है विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

जयपुर 11 जून 2023। राजस्‍थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शनिवार को दावा किया कि राज्य सरकार ने बीते साढ़े चार वर्ष में राज्‍य के विकास में कोई कसर नहीं रखी है और उसने जनता से किए अपने वादों को निभाया है। बयाना-रूपवास इलाके से आए एक प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार मुख्यमंत्री निवास पर गहलोत मुलाकात कर क्षेत्र में हुए विकास कार्यों और महंगाई राहत कैंपों के लिए उनका आभार व्यक्त किया। एक सरकारी प्रवक्‍ता के अनुसार इस अवसर पर गहलोत ने कहा,‘‘ राज्य सरकार ने बीते साढ़े चार वर्ष में राज्‍य के विकास में कोई कसर नहीं रखी है। हमने जनता से जो वादे किए, वो निभाए हैं और जनता ने जो भी मांगा वो पूरा करने का प्रयास किया है।” उन्होंने कहा कि जनता जो भी सुझाव देगी, उन पर राज्य सरकार द्वारा गंभीरता के साथ विचार किया जाएगा। गहलोत ने कहा कि बयाना-रूपवास क्षेत्र में चहुंमुखी विकास के कई कार्य किए गए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की योजनाएं पूरे देश के लिए अनुकरणीय है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के अंतर्गत 25 लाख रूपये का स्वास्थ्य बीमा दिया जा रहा है।

राज्य में स्वास्थ्य का अधिकार कानून लागू किया गया है, जो एक क्रांतिकारी कदम है। राज्य में प्रशासनिक व्यवस्था की दृष्टि से 19 नए जिले बनाए गए हैं। गहलोत ने एक अन्‍य कार्यक्रम में कहा कि राज्‍य सरकार अनुसूचित जाति/जनजाति व अन्‍य पिछड़ा (ओबीसी) वर्ग के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है। गहलोत ने उनसे मिलने आए आदिवासी समाज के प्रतिनिधिमंडल को संबोधित करते हुए यह बात की। आदिवासी समाज के प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को गहलोत से मुलाकात कर जय मीनेश आदिवासी विश्वविद्यालय, रानपुर कोटा की स्थापना के लिए उनका अभिनंदन किया। साथ ही, राज्य भर में चलाए जा रहे महंगाई राहत शिविरों तथा जनकल्याणकारी योजनाओं के लिए आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री निवास पर पहुंचे समाज के लोगों ने विश्वविद्यालय की सौगात के लिए पारंपरिक लोकगीतों पर नाच-गाकर अपनी खुशी और उत्साह जाहिर किया।

एक सरकारी प्रवक्‍ता के अनुसार गहलोत ने प्रतिनिधिमंडल को सम्बोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार अनुसूचित जाति/जनजाति एवं ओबीसी वर्ग के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि इन वर्गों के उत्थान के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं। साथ ही, इन्हें आरक्षण का पूरा लाभ मिले, इसके लिए भी राज्य सरकार निरंतर प्रयासरत है। उदयपुर संभाग में जनजाति वर्ग की बहुलता के दृष्टिगत गुरु गोविंद जनजातीय विश्वविद्यालय खोला गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्‍य की जनता को महंगाई से निजात दिलाने के लिए महंगाई राहत शिविर आयोजित कर 10 जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्‍य में हर परिवार को 25 लाख रुपये का मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा दिया जा रहा है, जो देश में अन्यत्र कहीं नहीं है। पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा सूचना, शिक्षा, खाद्य सुरक्षा एवं रोजगार का अधिकार के तर्ज पर राजस्थान में स्वास्थ्य का अधिकार कानून बनाकर लागू किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में लगभग 76 लाख परिवारों को 500 रुपये में गैस सिलिंडर उपलब्ध करवाकर महंगाई से राहत प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को जल्द ही तीन साल की इन्टरनेट कनेक्टिविटी के साथ स्मार्टफोन दिए जाएंगे। इस दौरान गहलोत ने सभी से महंगाई राहत शिविरों में जाकर पंजीकरण करवाने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Next Post

रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच दुनियाभर में बढ़े परमाणु हथियार, चीन ने की सबसे ज्यादा वृद्धि, पाकिस्तान ने भी बढ़ाए

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 12 जून 2023। पिछले कुछ समय से चीन के साथ कई देशों का तनाव बढ़ गया है। चीन से सटी भारत की सीमा पर लगातार तनाव देखने को मिल रहा है। इसी बीच एक रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें भारत, पाकिस्तान और चीन […]

You May Like

 निवेश बढ़ाने के लिए 21 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी....|.... दबिश देने गई पुलिस टीम पर लाठी-पत्थरों से हमला....|....रेलवे के जीएम ने यात्रियों से पूछा- रेलवे स्टेशन की सफाई ठीक से होती है क्या?....|....एमपी में केमिकल और पेट्रोकेमिकल उद्योगों को निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे सीएम....|....एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान....|....लिखित माफीनामा, फिर भरे ₹50 हजार के बॉन्ड....|....राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत....|....एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख रुपये का इनाम....|....बार-बार गैस, कब्ज और पेट फूलना? आंतों की सेहत से जुड़े हो सकते हैं ये संकेत....|....45 शहरों में लागू होगी एमएलएफएफ तकनीक