रक्षा मंत्री ने जारी की बीआरओ की मार्गदर्शिका, सड़कों के निर्माण में करेगी मदद

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 24 दिसंबर 2025। देश की सीमाओं पर सड़कों का जाल बिछाने और रक्षा बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) की ओर से तैयार की गई विशेष मार्गदर्शिका जारी की। यह मार्गदर्शिका सड़कों की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार करने के लिए एक मानक दस्तावेज के रूप में काम करेगी। अक्सर अधूरी योजना या खराब रिपोर्ट की वजह से सड़क परियोजनाओं के बजट और समय में बढ़ोतरी हो जाती है। रक्षा मंत्रालय के अनुसार, यह नई मार्गदर्शिका इंजीनियरों को बेहतर डिजाइन, निर्माण के तरीके और लागत विश्लेषण में मदद करेगी। इससे दुर्गम इलाकों में बनने वाली सड़कों की गुणवत्ता सुधरेगी और काम समय पर पूरा होगा। यह पहल सीमावर्ती क्षेत्रों के सामाजिक-आर्थिक विकास और रणनीतिक कनेक्टिविटी के लिए गेम-चेंजर साबित होगी।

इससे पहले सोमवार को रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) और राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय (आरआरयू) के बीच महत्वपूर्ण समझौता (एमओयू) हुआ। इसका मुख्य उद्देश्य रक्षा और आंतरिक सुरक्षा के क्षेत्र में अनुसंधान और ट्रेनिंग को बढ़ावा देना है। आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करने के लिए यह साझेदारी भविष्य की तकनीकी चुनौतियों और सुरक्षा बलों की जरूरतों को पूरा करने में मदद करेगी। मौके पर थल सेनाध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी और रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह समेत कई वरिष्ठ सैन्य और नागरिक अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Next Post

तालियों की गूंज के बीच प्रीति झंगियानी की उपलब्धि का उत्सव

शेयर करे (अनिल बेदाग) इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 26 दिसंबर 2025। कुछ उपलब्धियाँ सिर्फ सम्मान नहीं होतीं, वे एक नई पहचान की घोषणा होती हैं। अभिनेत्री प्रीति झंगियानी के लिए वूमनप्रेन्योर इंडिया अवॉर्ड्स में मिली यह बड़ी जीत ठीक वैसी ही थी जहाँ तालियों की गूंज के बीच उनकी उस […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल