इस दिन रिलीज होगी RANVEER SINGH की फिल्म 83, शेयर किया फिल्म की रिलीज डेट

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की अपकमिंग फिल्म ’83’ जिसका लोग पिछले साल से इंतजार कर रहे हैं। अब इसकी रिलीज डेट का ऐलान हो चुका है। यह फिल्म 4 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। रणवीर सिंह ने फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान किया है। 

रणवीर सिंह ने इंस्टाग्राम पर फिल्म का पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है- ‘4 जून 2021. हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में. मिलते हैं सिनेमाहॉल में.’ 83 की रिलीज डेट के ऐलान के बाद अब एक्टर के फैन्स भी काफी खुश होने वाले हैं, क्योंकि फैंस को 83 का बेसब्री से इंतजार था। यह फिल्म हिंदी सहित कुल पांच भाषाओं में रिलीज होगी, जिनमें तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाएं शामिल हैं।

फिल्म को लेकर ऑडियंस में काफी क्रेज है। फिल्म की कहानी 1983 के वर्ल्ड कप (World Cup) पर आधारित है। फिल्म में रणवीर सिंह कपिल देव का किरदार निभाते नजर आएंगे तो वहीं कपिल देव की पत्नी रोमी देव (Romi Dev) के किरदार में दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) नजर आएंगी। फिल्म में साकिब सलीम, पंकज त्रिपाठी, हार्डी संधू जैसे सितारे भी नजर आएंगे। 

Leave a Reply

Next Post

नीति आयोग की बैठक में किसान आंदोलन का जिक्र, पीएम मोदी बोले- किसानों को थोड़ा गाइड करने की जरूरत

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           नई दिल्ली 20 फरवरी 2021। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल की छठी बैठक जारी है। बैठक को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि आज जब देश अपनी आजादी के 75 वर्ष पूरे करने वाला है […]

You May Like

 निवेश बढ़ाने के लिए 21 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी....|.... दबिश देने गई पुलिस टीम पर लाठी-पत्थरों से हमला....|....रेलवे के जीएम ने यात्रियों से पूछा- रेलवे स्टेशन की सफाई ठीक से होती है क्या?....|....एमपी में केमिकल और पेट्रोकेमिकल उद्योगों को निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे सीएम....|....एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान....|....लिखित माफीनामा, फिर भरे ₹50 हजार के बॉन्ड....|....राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत....|....एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख रुपये का इनाम....|....बार-बार गैस, कब्ज और पेट फूलना? आंतों की सेहत से जुड़े हो सकते हैं ये संकेत....|....45 शहरों में लागू होगी एमएलएफएफ तकनीक