महाराष्ट्र में एकलौते धुरंधर देवेंद्र, निकाय चुनाव के नतीजों ने लगाई मुहर; मुंबई में जीत का जश्न

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 17 जनवरी 2026। बीएमसी चुनाव नतीजों के बाद मुंबई में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के ‘धुरंधर देवेंद्र’ पोस्टर लगाए गए। भाजपा ने 227 में से 89 वार्ड जीतकर सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरकर अपनी राजनीतिक ताकत दिखाई। मुंबई में बीएमसी चुनाव नतीजों के बाद राजनीतिक माहौल पूरी तरह गर्माया हुआ है। देश की सबसे समृद्ध बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) में अपना मेयर बनाने का भाजपा का 45 साल पुराना सपना पूरा होने जा रहा है। करीब तीन दशक से चल रहा ठाकरे परिवार का राज खत्म हो गया है। 

मुंबई में ‘धुरंधर देवेंद्र’ के लगे पोस्टर
इसी बीच शहर के कई इलाकों में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की तस्वीरों वाले ‘धुरंधर देवेंद्र’ पोस्टर लगाए गए हैं, जो चर्चा का केंद्र बने हुए हैं। ये पोस्टर मुंबई भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष तजिंदर सिंह तिवाना की ओर से लगाए गए हैं, जो हाल ही में नगरसेवक भी चुने गए हैं। पोस्टरों के जरिए भाजपा ने बीएमसी चुनाव में अपनी मजबूत मौजूदगी और नेतृत्व को रेखांकित करने की कोशिश की है। चुनाव नतीजों की बात करें तो 227 वार्डों वाली बृहन्मुंबई महानगरपालिका में भाजपा ने सबसे ज्यादा 89 सीटें जीतकर खुद को सबसे बड़ी पार्टी के रूप में स्थापित किया है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि ‘धुरंधर देवेंद्र’ जैसे पोस्टर भाजपा की जीत का उत्सव मनाने के साथ-साथ यह संदेश भी देते हैं कि मुंबई की राजनीति में पार्टी और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पकड़ मजबूत होती जा रही है।

शिवसेना (उद्धव गुट) बनी दूसरी सबसे बड़ी पार्टी
वहीं शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे गुट) को 65 सीटें, एकनाथ शिंदे की शिवसेना को 29 सीटें और कांग्रेस को 24 सीटों पर संतोष करना पड़ा। इसके अलावा एमआईएमआईएम ने 8, मनसे ने 6, एनसीपी ने 3, समाजवादी पार्टी ने 2 और एनसीपी (एसपी) ने 1 सीट जीती है।

29 में से 25 महानगरपालिकाओं में लहराया भगवा
राज्य की 29 महानगरपालिकाओं में से मुंबई, ठाणे, नवी मुंबई, पुणे, पनवेल व नासिक में भाजपा-शिवसेना गठबंधन को बड़ी जीत मिली है। भाजपा ने पुणे व पिंपरी चिंचवाड़ में पवार परिवार को मात दी है, जहां चाचा-भतीजे की पार्टी ने मिलकर चुनाव लड़ा था। चार निकायों को छोड़कर सभी निकायों में कहीं भाजपा अकेले तो कहीं शिवसेना के साथ सत्तासीन होगी। भाजपा की स्थापना के 45 वर्षों में पहली बार बीएमसी में भाजपा का महापौर बनेगा। 29 नगर निगमों की 2,869 सीटों का रिजल्ट आ गया है। भाजपा 1441 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी। एकनाथ शिंदे की शिवसेना को 408 सीटें, कांग्रेस को 317, अजित पवार की नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (NCP) को 164 और उद्धव ठाकरे की शिवसेना (UBT) को 154 और मनसे को 13 सीटें मिलीं। 

कांग्रेस के हिस्से तीन निकाय

  • चुनाव में कांग्रेस को लातूर, चंद्रपुर व भिवंडी-निजामपुर ने सहारा दिया है।
  • लातूर में कांग्रेस ने 70 सदस्यीय निकाय में 43 सीटें जीत स्पष्ट बहुमत हासिल किया, जबकि भाजपा 22 सीटों के साथ दूसरे स्थान पर रही।
  • भिवंडी-निजामपुर में कांग्रेस 30 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनी। 90 सदस्यीय निकाय में भाजपा को 22, शिवसेना 12 व राकांपा-शरद 12, अन्य को 14 सीटें मिली। निगम में कांग्रेस-राकांपा के आने की उम्मीद है।
  • मालेगांव नगर निगम में इंडियन सेकुलर लार्जेस्ट असेंबली ऑफ महाराष्ट्र पार्टी नंबर एक बनी है। इसने 84 में से 35 सीटें जीती हैं, जबकि एआईएमआईएम 21 सीटों के साथ दूसरे स्थान पर है।

Leave a Reply

Next Post

ट्रंप ने वेनेजुएला से की डील, US खरीदेगा 5 करोड़ बैरल तेल; पैसे भी अमेरिकी खाते में होंगे जमा

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव वॉशिंगटन 17 जनवरी 2026। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को कहा कि वेनेजुएला ने वॉशिंगटन को 52 अरब अमेरिकी डॉलर मूल्य का 50 मिलियन बैरल तेल देने की पेशकश की है। उन्होंने इस सौदे पर सहमति जताई है। सदर्न बुलेवार्ड का नाम बदलकर डोनाल्ड […]

You May Like

अतिथि शिक्षकों को बसों में भरकर ले गई पुलिस....|....परेशान युवक ने खुद का काटा गला....|....छठी कार्यक्रम में पत्नी पर बसूले से हमला....|....एसईसीएल मानिकपुर खदान में कोयला चोरी....|....सिरगिट्टी में होटल सील, दस्तावेज मिले अधूरे....|....खरीफ सीजन में किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होने देगी सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई....|....रैली में घायल 16 पुलिस जवानों से अस्पताल में मिले पुलिस कमिश्नर, उपचार का लिया जायजा....|....राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी मोदी सरकार का डर - दीपक बैज....|....हवा के संग बिखरी माधुरिमा तुली की मासूम मुस्कान....|....रॉकिंग स्टार यश की 'टॉक्सिक' का नया रोमांटिक रंग