मुंबई बना होम डेकोर और टेक्सटाइल कारोबार का ग्लोबल हब

शेयर करे

(अनिल बेदाग)

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 02 जुलाई 2026। मुंबई के नेस्को स्थित बॉम्बे एग्ज़िबिशन सेंटर में 19वें HGH इंडिया का भव्य आगाज़ हुआ। 30 जून से 3 जुलाई तक चलने वाले इस प्रतिष्ठित ट्रेड शो में होम टेक्सटाइल्स, होम डेकोर, हाउसवेयर और गिफ्ट्स सेक्टर के 700 से अधिक भारतीय और अंतरराष्ट्रीय ब्रांड अपनी नवीनतम पेशकशों का प्रदर्शन कर रहे हैं, जबकि 50 हजार से अधिक ट्रेड बायर्स के पहुंचने की उम्मीद है। उद्घाटन समारोह की मुख्य अतिथि भारत सरकार के कपड़ा मंत्रालय की टेक्सटाइल कमिश्नर सुश्री वृंदा मनोहर देसाई (IRS) रहीं। विशिष्ट अतिथियों में इटली के कॉन्सल जनरल श्री वाल्टर फेरारा, MSSIDC के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री विकास पंसारे (IAS), IIID MRC के चेयरमैन ID केतन सेठ, ARK रेज़ा काबुल आर्किटेक्ट्स के प्रेसिडेंट एवं प्रिंसिपल आर्किटेक्ट Ar. रेज़ा काबुल, राजीव कसाट एंड एसोसिएट्स के प्रिंसिपल आर्किटेक्ट Ar. राजीव कसाट तथा मकरंद पाटस्कर आर्किटेक्ट के प्रिंसिपल आर्किटेक्ट Ar. मकरंद पाटस्कर की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन टेक्सज़ोन इन्फॉर्मेशन सर्विसेज़ प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री अरुण रूंगटा और एक्सपो + कंसल्टिंग एसोसिएट्स लिमिटेड के डायरेक्टर डॉ. गीर्ट बोट्गर ने किया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने डिज़ाइन, इनोवेशन और सस्टेनेबिलिटी को भविष्य की दिशा बताते हुए भारत को वैश्विक होम एवं लाइफस्टाइल उद्योग का मजबूत केंद्र बनाने पर जोर दिया। HGH इंडिया का यह संस्करण उद्योग जगत के लिए नए व्यापारिक अवसरों और वैश्विक साझेदारियों का महत्वपूर्ण मंच बनकर उभरा है।

Leave a Reply

Next Post

आईपीएस के पिता के हत्यारे 24 साल बाद दोषी करार

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव लखनऊ 02 जुलाई 2026। उत्तर प्रदेश के नोएडा की पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के पिता व लखनऊ बार एसोसिएशन के पूर्व   अध्यक्ष अधिवक्ता इंद्र देव सिंह के तीन कातिलों को सीबीआई कोर्ट ने हत्या और साजिश में दोषी करार दिया है। सीबीआई-दो के विशेष […]

You May Like

11 लाख के लेन-देन में सीएएफ जवान को बंधक बनाया....|....जशपुरनगर में 11.83 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा हाईटेक बस स्टैंड....|....कॉन्वेंट स्कूल में लाल साड़ी-माला पहनने पर आपत्ति,....|.... 2.30 लाख छात्रों का मुफ्त दुर्घटना बीमा करवाएगी यूनिवर्सिटी....|....राष्ट्रीय पोषण माह में मध्य प्रदेश देश में तीसरे नंबर पर....|....आदिवासी समाज पर अभद्र टिप्पणी करना थाना प्रभारी को पड़ा भारी, पुलिस कमिश्नर ने सस्पेंड किया....|....33 डॉक्टरों की तैनाती, टांडा से कुल्लू तक मिली पोस्टिंग....|....सीएम रेखा गुप्ता बोलीं- दिल्ली के विकास के लिए हर क्षेत्र में केंद्र का साथ मिला; पीएम का आभार जताया....|.... रिहायशी इलाके के मकान में बनाते थे करोड़ों की मार्फीन....|....1 नवंबर से धान खरीदी शुरू हो, सभी किसानों का पंजीयन सुनिश्चित किया जाये - कांग्रेस