नेहरू की आलोचना पर कांग्रेस का पलटवार, कहा- मोदी को लगता है वह बहुत चालाक हैं

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 06 फरवरी 2024। कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की आलोचना किए जाने को लेकर मंगलवार को उन पर पलटवार करते हुए आरोप लगाया कि मोदी ‘‘असुरक्षा और हीनभावना से ग्रस्त हैं।” पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि प्रधानमंत्री ने सोमवार को लोकसभा में ‘‘पूरी तरह बेतुकी और बकवास बातें” कीं। प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर लोकसभा में लाए गए धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब देते हुए अतीत के कुछ प्रसंगों का उल्लेख करते हुए कांग्रेस और प्रथम प्रधानमंत्री की आलोचना की थी। उन्होंने जम्मू-कश्मीर और कुछ अन्य मुद्दों को लेकर देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की आलोचना करते हुए कहा था कि देश के लोगों को उनकी गलतियों की बहुत बड़ी कीमत चुकानी पड़ी।

रमेश ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘प्रधानमंत्री कल लोकसभा में बिल्कुल बेतुकी और बकवास बातें करते रहे। सदन में उनका यह सबसे निम्न स्तर था। आज राज्यसभा में भी वह इसे निस्संदेह दोहराएंगे। वह गहरी असुरक्षा और हीनभावना से ग्रस्त हैं। इसी वज़ह से वह नेहरू पर सिर्फ़ राजनीतिक ही नहीं, बल्कि बेहद घटिया ढंग से व्यक्तिगत हमले भी करते हैं। उन्होंने कहा, ‘‘(अटल बिहारी) वाजपेयी और (लाल कृष्ण) आडवाणी ने कभी ऐसा नहीं किया, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी, जिन्हें लगता है कि वह बहुत चालाक हैं, दरअसल ऐसा करके वह जिस पद पर हैं, उसका अपमान करते हैं।” कांग्रेस महासचिव ने कहा, ‘‘अहंकार की पराकाष्ठा और ‘नेहरूफोबिया’ (नेहरू का डर) एक ख़तरनाक मिश्रण है जो भारत में लोकतंत्र की हत्या का कारण बन रहा है। रमेश ने दावा किया कि भारत के लोगों और विशेष रूप से युवाओं ने निर्णय लिया है कि प्रधानमंत्री के रूप में यह मोदी जी का लोकसभा में अंतिम भाषण होगा। उन्होंने कहा, ‘‘पिछले दस साल का अन्याय काल जल्द ही समाप्त होगा।” 

Leave a Reply

Next Post

बिहार कैबिनेट की बैठक में 14 एजेंडों पर लगी मुहर, अब इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स को मिलेगा 10 हजार रुपए का स्टाइपेंड

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव पटना 06 फरवरी 2024। मंगलवार को हुई बिहार कैबिनेट की बैठक में कुल 14 एजेंडों पर मुहर लगी है। एजेंडों में मुख्य रूप से अब बिहार सरकार इंजीनियरिंग के छात्रों के लिए नई पॉलिसी लेकर आई है। इंजीनियरिंग छात्रों को अब सरकार दस हजार रुपए […]

You May Like

कुरुक्षेत्र में धुराला में बिजली के खंभे लगाने का विरोध....|....एमपी में मानसून की विदाई के बाद भी बारिश का दौर....|....सिंदूर खेला के साथ दी इंदौर में मां को विदाई....|.... सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी....|.... नई दिल्ली के भारत मंडपम में सजेगा छत्तीसगढ़ का भव्य पवेलियन....|....रामपुर-नोनबिर्रा मार्ग पर भीषण हादसा....|....राशन लेने निकली 7 साल की मासूम बच्ची रहस्यमय ढंग से लापता....|....पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम साय ने शहीदों को किया नमन....|....BCCI प्रेसिडेंट बोले- रोहित-विराट का चयन उम्र देखकर नहीं....|....बावुमा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रचा कीर्तिमान