क्या भाजपा में शामिल होंगी पाखी हेगड़े!

Indiareporter Live
शेयर करे

(अनिल बेदाग)

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 22 अगस्त 2025। भोजपुरी अभिनेत्री पाखी हेगड़े ने आज बिहार प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता श्री सम्राट चौधरी जी से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद, पाखी हेगड़े के भाजपा में शामिल होने की अटकलें लगाई जा रही हैं। पाखी कहती है  “आज भगवान बुद्ध की धरती, पटना, जो मेरी कर्मभूमि भी है, सौभाग्य से , भारतीय जनता पार्टी, बिहार प्रदेश के चाणक्य, बिहार के उपमुख्यमंत्री, कुशल राजनीतिज्ञ, संगठन शिल्पकारी, मृदभाषी, आदरणीय अभिभावक, श्री सम्राट चौधरी जी से मिलके आशीर्वाद लिया। उनका मार्गदर्शन मिला। सम्राट जी के नेतृत्व में हमारा बिहार और हमारे बिहार की माताएं, बहनें और युवा भाइयों का भविष्य बहुत सुरक्षित हाथों में नजर आता है। “सबका साथ, सबका विकास” जैसी इनकी नीतियों से मैं बहुत प्रभावित हूँ। धन्यवाद, सादर आभार श्री सम्राट चौधरी जी।”

पाखी हेगड़े का जन्म 7 जून को हुआ था। उन्होंने टीवी धारावाहिक “मैं बनूंगी मिस इंडिया” से शुरुआत की और कई भोजपुरी, मराठी और हिंदी फिल्मों में काम किया है, जिनमें निहुरहा रिक्शावाला, सात सहेलियां, निहुरहा चलल ससुरल, निहुरहा हिंदुस्तानी, सात ना गत, काला सच आदि शामिल हैं। पाखी हेगड़े भोजपुरी इंडस्ट्री की एकमात्र कलाकार हैं जो इतनी पढ़ी-लिखी हैं और उन्होंने हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा दिखाई है।

पाखी हेगड़े की भाजपा में शामिल होने की चर्चा इससे पहले भी होती रही हैं। उनका भाजपा के अन्य नेताओं के साथ मेलजोल रहा है और कई मौकों पर मोदी जी और योगी जी का समर्थन करते हुए पाया गया है। पाखी हेगड़े की भाजपा में शामिल होने की खबरें अब चर्चा में है। देखना यह है कि यह खबरें कितनी सच हैं और इसका उनके कैरियर पर क्या प्रभाव पड़ेगा।

Leave a Reply

Next Post

फिल्म 'कंतारा चैप्टर 1' में गुलशन देवैया के दमदार लुक ने बढ़ाई उत्सुकता

शेयर करे (अनिल बेदाग) इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 22 अगस्त 2025। कंतारा चैप्टर 1 के मेकर्स ने आखिरकार इस साल की सबसे बड़ी पैन-इंडिया फिल्म से जुड़ी बड़ी झलक दिखा दी है। उन्होंने बॉलीवुड एक्टर गुलशन देवैया का फर्स्ट लुक रिलीज किया है। इस फिल्म में गुलशन देवैया कुलशेखर का […]

You May Like

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने वेस्ट जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत....|....वैध परिवहन के दस्तावेज नहीं दे सकी फर्म....|....शिवपुरी का हाईटेक पोस्ट ऑफिस बना देश का मॉडल....|....पत्नी का शव गोद में लेकर रोता रहा पति....|....जहरीली शराब से मौतों पर कांग्रेस का हमला....|....रक्षाबंधन के बाद ससुराल लौटी नवविवाहिता की संदिग्ध मौत....|....कोरबा में चोरों का दुस्साहस: पहले 5 बिजली खंभे तोड़े....|....चौबीस घंटे बाद एनटीपीसी कोरबा के तीन यूनिट फिर चालू....|....भारतीय महिला टीम ने लगाई जीत की हैट्रिक....|....जालंधर में पकड़ा गया एफबीआई का मोस्ट वांटेड ठग