चिनैनी में भारी भूस्खलन के बाद जम्मू श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद, हजारों वाहन कई इलाके में फंसे

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

जम्मू 28 फरवरी 2022। चिनैनी के देवाल ब्रिज के पास समरोली इलाके में भारी भूस्खलन के बाद सोमवार को जम्मू श्रीनगर हाईवे यातायात के लिए बंद हो गया। इससे पहले रविवार को कड़ी मशक्कत के बाद शाम चार बजे इसे खोला गया था। रामसू और बनिहाल समेत हाईवे पर जगह-जगह यातायात जाम लग गया है। उधमपुर और रामबन में सैकड़ों की संख्या में वाहनों को रोककर रखा गया है। फोरलेन राजमार्ग का निर्माण कर रही कंपनी को राजमार्ग को खोलने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है।

अधिकारियों के अनुसार राजमार्ग खुलने पर केवल यात्री वाहनों को ही चलने की अनुमति दी जाएगी। इसके बाद ट्रकों को छोड़ा जाएगा। राष्ट्रीय राजमार्ग पर हर रोज यातायात प्रभावित हो रहा है।  शनिवार शाम करीब सात बजे 16 घंटे के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग को खोलने में कामयाबी मिली थी। पुलिस ने पहले रामबन में दोनों तरफ फंसे वाहनों को घाटी और जम्मू की तरफ जाने की अनुमति दी थी। इसके बाद उधमपुर में रोके गए यात्री वाहनों को घाटी जाने की अनुमति दी गई थी। लेकिन ट्रकों को पुलिस ने उधमपुर में ही रोक कर रखा।

रामबन के मगरकोट में पस्सियां गिरने से बंद हुआ था राजमार्ग

ट्रकों के चालकों ने उम्मीद जताई थी कि रविवार सुबह उनको घाटी जाने की अनुमति दे दी जाएगी। लेकिन शनिवार देर रात करीब दो बजे रामबन के मगरकोट में पस्सियां गिरने पर एक बार फिर से राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गया। इसके बंद होने से फिर से रामबन में दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई और उधमपुर से भी वाहनों के घाटी की तरफ जाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया। उधमपुर में रोके गए वाहनों की कतार बढ़ती ही चली गई और सुबह दस बजे तक सैकड़ों की संख्या में वाहनों को उधमपुर के विभिन्न हिस्सों में रोक दिया गया था। 

जखैनी में यातायात बाधित होने से चालकों  समेत स्थानीय निवासी भी परेशान

जखैनी इलाके में वाहनों की संख्या बढ़ने पर जाम की स्थिति बनी हुई है और इससे स्थानीय निवासियों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। निर्माण कंपनी के मशीनरी की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद रविवार शाम करीब चार बजे राजमार्ग खोला। राजमार्ग के खुलने के बाद पुलिस ने सबसे पहले रामबन में दोनों तरफ फंसे वाहनों को घाटी और जम्मू की तरफ रवाना किया। इनके बाद उधमपुर में रोके गए यात्री वाहनों को भी घाटी की तरफ जाने की अनुमति दे दी गई। लेकिन ट्रकों को पुलिस ने शाम तक घाटी जाने की अनुमति नहीं दी। ट्रक चालकों का कहना था कि कई दिनों से रोके जाने के कारण उनकी परेशानी बढ़ती ही जा रही है।

Leave a Reply

Next Post

सीहोर: यूक्रेन में फंसे बेटे की पिता से गुहार, कहा- दो दिन से कुछ नहीं खाया, मुझे अपने पास बुला लो

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव सीहोर 28 फरवरी 2022। सीहोर जिले के रेहटी में रहने वाले शुभम मेश्राम यूक्रेन में फंस गए हैं। उनके पिता बेटे को वापस प्रदेश लाने की तमाम कोशिशें कर रह हैं। पिता से बात करने के दौरान शुभम ने उन्हें जो कहा वह सुनकर उनकी […]

You May Like

'जो देश का नागरिक नहीं, उसे बाहर करेंगे', घुसपैठियों को लेकर अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला....|....जेल से छूटे, फांसी घर विवाद में लटके केजरीवाल, भाजपा ने केजरीवाल को 'अराजक' करार दिया....|....'जब तक लोगों के साथ अन्याय होता रहेगा, तृणमूल संघर्ष करती रहेगी', बोले अभिषेक बनर्जी....|....ईरान पर अमेरिका-इस्राइल हमले को लेकर कांग्रेस का केंद्र पर हमला, स्पेन के पीएम के बयान की तारीफ की....|....‘द केरल स्टोरी 2’ पर राहुल गांधी ने कसा तंज, मनोज तिवारी की पत्नी ने दिया जवाब; बोलीं- ‘समाज को आईना दिखा रही’....|....अब पश्चिम एशिया में मेरोप्स सिस्टम तैनात करेगा अमेरिका, ईरानी ड्रोन से बचाव की तैयारी तेज....|....‘किस्सा कोर्ट कचहरी का’ में संजीव जयसवाल का दमदार अवतार....|....₹2550 मिलियन के फ्रेश इश्यू के साथ बाजार में उतरेगी इनोविजन लिमिटेड....|....ग्लैमर से आगे बढ़कर पावर ड्रेसिंग में छाईं काशिका कपूर....|....सोनिया गांधी ने खामेनेई की हत्या पर सरकार पर किया तीखा हमला, कहा- संसद में इस पर चर्चा होनी चाहिए