अमृतसर में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा की रैली, कहा-मुझे पंजाब में दिखते हैं तिरंगे के तीनों रंग

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

चंडीगढ़ 30 मई 2024। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा गुरुवार को अमृतसर पहुंचे। इस दौरान एक चुनावी रैली में नड्डा ने कहा कि हमारे सिख गुरुओं ने न सिर्फ पंजाब और देश में बल्कि दुनिया में राष्ट्रभक्ति और समानता का संदेश पहुंचाने का काम किया है। जब मैं पंजाब आता हूं तो मेरा सीना गर्व से चौड़ा हो जाता है, क्योंकि यही पंजाब है जिसने हमेशा देश की रक्षा के लिए खुद को आहूत किया है। भारत के तिरंगे के तीनों रंग मुझे पंजाब में दिखते हैं। मुझे पंजाब में शहादत का लहू दिखता है। मुझे पंजाब में सद्भाव का सफेद रंग दिखता है। मुझे पंजाब के किसानों के माध्यम से हरियाली की क्रांति दिखती है।

नड्डा ने कहा कि हमें याद है कि जब 1971 में पाकिस्तान के फौजियों को इंदिरा गांधी ने छोड़ा था, तब भी उन्होंने उस समय ननकाना साहिब के लिए कॉरिडोर की बात नहीं की थी। लेकिन जब मोदी प्रधानमंत्री बने, तो करतारपुर साहिब कॉरिडोर बनाया और आज 75 साल बाद हमारे लोग ननकाना साहिब जा रहे हैं। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस वाले और आम आदमी पार्टी वाले जब आपसे मिलें, तो आप इनसे पूछना कि इन्हें सीएए से क्या दिक्कत है? जब हमारे सिख भाई अफगानिस्तान में प्रताड़ित हो रहे थे, तब वो शरणार्थी बनकर भारत की धरती पर आए थे। अब केजरीवाल उन्हें रेपिस्ट और चोर बोलते हैं। 

नड्डा ने कहा कि नरेन्द्र मोदी सीएए लाए और पाकिस्तान, अफगानिस्तान, बांग्लादेश से प्रताड़ित होकर आए सिख भाइयों को भारत की नागरिकता देने का काम किया। ये मोदी ही हैं, जिनके नेतृत्व में गुरु ग्रंथ साहिब जी के स्वरूप को अफगानिस्तान से लाकर गुरुद्वारे में सही स्थान पर पहुंचाने का काम किया गया। उन्होंने कहा कि एक समय था, जब आतंकवादी देश पर हमला करते थे और दिल्ली दरबार पाकिस्तान को डोजियर भेजता था। आज भारत का परिवेश बदल रहा है। अगर पाकिस्तान उरी और पुलवामा जैसी घटनाएं करता है, तो भारत 10 दिन के अंदर सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक करके घर में घुस कर मारता है। एक समय था, जब कश्मीर के अलगाववादी को भारत के प्रधानमंत्री अपने दफ्तर में बिरयानी खिलाकर, उनके साथ वार्ता करते थे। लेकिन मोदी आए, तो कश्मीर से धारा 370 धराशाही हो गई।

नड्डा ने कहा कि पहले एक ऐसी सरकार थी जिसमें पंजाब के लोग दिल्ली दरबार में जाकर मत्था टेकते थे। अब यहां मान (भगवंत मान) की ऐसी सरकार आई है, जो शीशमहल में जाकर मत्था टेकता है।

Leave a Reply

Next Post

रुनवाल लैंड्स एंड में अपने सबसे बेहतरीन टॉवर– ब्रीज़ को लॉन्च किया

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव/ (अनिल बेदाग) मुंबई 31 मई 2024। रुनवाल मुंबई के प्रमुख रियल एस्टेट डेवलपर्स में से एक है, जिसने अपने सबसे बेहतरीन टॉवर– ब्रीज़ को लॉन्च किया है, जो उनके मार्की प्रोजेक्ट– रुनवाल लैंड्स एंड का हिस्सा है और यह ठाणे के कोलशेत क्षेत्र में मौजूद […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल